Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 05/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : त्रयोदशी तिथि 03:04 PM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : रविवार 

सूर्योदय : 06:35 AM 

सूर्यास्त : 06:14 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : शतभिषा 08:01 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा 06:16 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा

योग :  गण्ड योग 04:34 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग

करण : तैतिल 03:04 PM तक, बाद गर 01:48 AM तक, बाद वणिज 

चन्द्रमा :  आज 12:45 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  04:47 PM से 06:14 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 06:35 AM 08:03 AM
चर 08:03 AM 09:30 AM
लाभ 09:30 AM 10:57 AM
अमृत (वार वेला) 10:57 AM 12:25 PM
काल (काल वेला) 12:25 PM 13:52 PM
शुभ 13:52 PM 15:19 PM
रोग 15:19 PM 16:47 PM
उद्बेग 16:47 PM 18:14 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 18:14 PM 19:47 PM
अमृत 19:47 PM 21:19 PM
चर 21:19 PM 22:52 PM
रोग 22:52 PM 00:25 AM
काल 00:25 AM 01:58 AM
लाभ (काल रात्रि) 01:58 AM 03:30 AM
उद्बेग 03:30 AM 05:03 AM
शुभ 05:03 AM 06:36 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करें। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रोजगार के नये विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी।

वृषभ : राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त शुभ है। फिर भी किसी भी मुद्दे पर सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दें। छोटे बच्चों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। उलझा हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। परिजनों से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी राय और विचारों की लोग अपेक्षा करेंगे।

मिथुन : आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुये काम करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा के दौरान सेहत और सामान की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।

कर्क : जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। प्रेम-सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्रगण आपसे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। शारीरिक और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन कमजोर हो सकता है।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय प्रारम्भ करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या : अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करें। यदि किसी महत्वपूर्ण बैठक के लिये जा रहे हैं तो आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।

तुला : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को आज तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। आज आपको दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

धनु : नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में नयापन आयेगा।

मकर : स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। आज आपको झूठ बोलने से बचना चाहिये। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी।

कुम्भ : आज अपने काम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है।

मीन : परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें शान्ति से निपटायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।

FROM AROUND THE WEB