आज खास : आज तृतीया तिथि, चन्द्रमा तुला राशि पर, राहु काल 12:28 PM से 01:58 PM तक
दिनांक : 24/09/2025
सम्वत् : 2082
मास : आश्विन शुक्ल पक्ष
तिथि : तृतीया
वार : बुधवार
सूर्योदय : 06:30 AM
सूर्यास्त : 06:27 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : चित्रा 04:16 PM तक उपरांत स्वाति
योग : इन्द्र योग 09:02 PM तक, उसके बाद वैधृति योग
करण : तैतिल 05:57 PM तक, बाद गर
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है
राहु काल : राहु काल 12:28 PM से 01:58 PM तक
दिन का चौघड़िया :
लाभ | 06:30 AM | 07:59 AM |
अमृत | 07:59 AM | 09:29 AM |
काल (काल वेला) | 09:29 AM | 10:59 AM |
शुभ | 10:59 AM | 12:28 PM |
रोग (वार वेला) | 12:28 PM | 13:58 PM |
उद्बेग | 13:58 PM | 15:27 PM |
चर | 15:27 PM | 16:57 PM |
लाभ | 16:57 PM | 18:27 PM |
रात का चौघड़िया :
उद्बेग | 18:27 PM | 19:57 PM |
शुभ | 19:57 PM | 21:28 PM |
अमृत | 21:28 PM | 22:58 PM |
चर | 22:58 PM | 00:28 AM |
रोग | 00:28 AM | 01:59 AM |
काल | 01:59 AM | 03:29 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 03:29 AM | 05:00 AM |
उद्बेग | 05:00 AM | 06:30 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की लोग प्रशंसा करेंगे। आपको अत्यधिक सम्मान प्राप्त होगा। घर के लिये आज आप महत्वपूर्ण खरीदारी कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
वृषभ : किसी उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। कारोबार में आप अपने मन की करेंगे जिसके कारण आपको इच्छित लाभ भी मिलेगा। परिवार में संकोच के कारण दबाव में रहेंगे। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता लगी रहेगी।
मिथुन : राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा। व्यापार में सहयोगियों के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक पूजा में भाग ले सकते हैं। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने का विचार बनायेंगे। धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये।
कर्क : व्यर्थ के तर्क-वितर्क में अपना समय बर्बाद करने से बचें। अजनबियों की बातों का अधिक विश्वास न करें। समझदारी के अभाव के कारण आपके सम्बन्ध कमजोर पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के मध्य अशान्ति हो सकती है। अपनी जीवनशैली में सुधार करें।
सिंह : कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वाकांक्षी योजना को प्रारम्भ करने के लिये दिन हितकारी है। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। सदैव अपनी सोच सकारात्मक रखें।
कन्या : शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अच्छी तरह से परखे और सुने बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें। पड़ोसियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। अपने करियर को लेकर थोड़े नाखुश हो सकते हैं। धन उधार देने से बचें क्योंकि फँसने की पर्याप्त सम्भावना है।
तुला : व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। करियर में आपको उत्तम विकल्प मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक विवादों को निपटाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी होने की आशंका है। इसके बावजूद आज का दिन आराम में बीतेगा।
वृश्चिक :अनैतिक कार्यों की ओर मन न लगायें। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाखुश होगा। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। शुभचिन्तकों के सुझावों को गम्भीरता से लें। धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
धनु : आपकी आय में वृद्धि होगी। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में पूजा-पाठ का वातावरण रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिये दिन अत्यधिक अनुकूल है। कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। रिश्तेदारों की सहायता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर : आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। लम्बे समय से रुके कार्यों के पूरे होने से मन में सन्तुष्टि होगी। आप कुछ नया करना चाहते हैं जिसके लिये प्रयास भी करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज आप अत्यधिक तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।कुम्भ : कार्यक्षेत्र की जटिलतायें समाप्त होंगी। बुद्धिमान साथियों और सन्तजनों का दर्शन का लाभ मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के यहाँ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी आपका अत्यधिक ध्यान रखेगा। अपनी बातों को मनवाने के लिये किसी पर दबाव न डालें। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।