Movie prime

आज खास : आज एकादशी तिथि 04:22 AM तक, चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर, राहु काल 12:36 PM से 02:09 PM तक

 

दिनांक : 3/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : एकादशी तिथि 04:22 AM तक उपरांत द्वादशी 

वार :  बुधवार 

सूर्योदय : 06:20 AM 

सूर्यास्त : 06:51 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पूर्वाषाढ़ा 11:08 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा

योग :  आयुष्मान योग 04:17 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग

करण : वणिज 04:13 PM तक, बाद विष्टि 04:22 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  आज 05:21 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:36 PM से 02:09 PM तक

दिन का चौघड़िया :

लाभ 06:20 AM 07:54 AM
अमृत 07:54 AM 09:28 AM
काल (काल वेला) 09:28 AM 11:02 AM
शुभ 11:02 AM 12:36 PM
रोग (वार वेला) 12:36 PM 14:09 PM
उद्बेग 14:09 PM 15:43 PM
चर 15:43 PM 17:17 PM
लाभ 17:17 PM 18:51 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 18:51 PM 20:17 PM
शुभ 20:17 PM 21:44 PM
अमृत 21:44 PM 23:10 PM
चर 23:10 PM 00:36 AM
रोग 00:36 AM 02:02 AM
काल 02:02 AM 03:28 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:28 AM 04:54 AM
उद्बेग 04:54 AM 06:20 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : व्यवसाय में आप पार्टनरशिप को अत्यधिक महत्व देंगे। लेन-देन के मामले में आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करेंगे। अध्यात्मिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को आज पूरा करने का दबाव रहेगा। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।

वृषभ : आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। आलस्य और प्रमाद में समय व्यर्थ न करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। प्रबन्धन कार्यों से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर विशेष तौर पर सुधार करना चाहिये।

मिथुन : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। पूर्व में की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। दिखावे से आपको दूर रहना चाहिये।

कर्क : आज किसी को चुभने वाले वक्तव्य न दें। आय के साधन बढ़ सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के वातावरण में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। इस दबाव के कारण घर में कलह भी हो सकती है। बातचीत करते हुये शब्द चयन सही प्रकार से करें। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर परिजन कुछ नाखुश हो सकते हैं। आपको आपके किसी पुराने निर्णय को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या : रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। इलेक्ट्रानिक उपकरणों में खराबी आ सकती है। दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। जल्दबाजी में किये गये कार्यों के कारण आपको परेशानी होगी।

तुला : आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। अपनी प्रतिभा को लेकर अति-आत्मविश्वास में रहेंगे। परिवार के साथ कहीं पर्यटन के लिये जा सकते हैं। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कारोबार में सुधार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक : आज अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवादित मुद्दों में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बँटा सकते हैं। स्वभाव के कारण आपसे परिजन नाराज हो सकते हैं। आँखों में जलन और इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है।

धनु : धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में भाई-बहनों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। घर में मनपसन्द भोजन का स्वाद लेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

मकर : प्रेम सम्बन्धों को लेकर विचलित न हों। प्रेमीजन की भावनाओं का सम्मान करें। आज किसी को धन उधार में न दें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नसों में खिंचाव की समस्या रहेगी। महिलाओं को घर में आज बहुत अधिक काम हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें।

कुम्भ : आपकी छवि में काफी सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा पर आप अत्यधिक ध्यान देंगे। नये विचारों को अपनाने में आप संकोच नहीं करेंगे। प्रेम-सम्बन्धों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

मीन : करियर से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत शुभ रहने वाला है। भविष्य की योजनाओं को आप समय देंगे। किसी पुराने लीगल मामले का निपटारा हो सकता है। आप में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। विदेश से जॉब के ऑफर मिलने की सम्भावना बन रही है।