Movie prime

आज खास : आज प्रतिपदा तिथि 11:23 PM तक, चन्द्रमा कर्क राशि पर, राहु काल 11:02 AM से 12:43 PM तक

 

दिनांक : 25/07/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : आज प्रतिपदा तिथि 11:23 PM तक उपरांत द्वितीया

वार :  शुक्रवार

सूर्योदय : 05:59 AM 

सूर्यास्त : 07:26 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   पुष्य 04:00 PM तक उपरांत आश्लेषा

योग :   वज्र योग 07:27 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग 05:31 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग

करण : किस्तुघन 11:58 AM तक, बाद बव 11:23 PM तक, बाद बालव 

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 11:02 AM से 12:43 PM तक

दिन का चौघड़िया :

चर 05:59 AM 07:40 AM
लाभ 07:40 AM 09:21 AM
अमृत (वार वेला) 09:21 AM 11:02 AM
काल (काल वेला) 11:02 AM 12:43 PM
शुभ 12:43 PM 14:24 PM
रोग 14:24 PM 16:04 PM
उद्बेग 16:04 PM 17:45 PM
चर 17:45 PM 19:26 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:26 PM 20:45 PM
काल 20:45 PM 22:05 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:05 PM 23:24 PM
उद्बेग 23:24 PM 00:43 AM
शुभ 00:43 AM 02:02 AM
अमृत 02:02 AM 03:21 AM
चर 03:21 AM 04:41 AM
रोग 04:41 AM 06:00 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। घर के छोटे-छोटे काम को आज प्राथमिकता देंगे। कारोबार में सहकर्मियों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक परिस्थितियों का सामना करें।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहेंगी। जॉब में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

मिथुन : विदेशी संस्थानों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। करियर को लेकर नयी दिशा प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों पर हावी न होने दें। आपको एकसाथ अनेक कार्य करने पड़ सकते हैं।

कर्क : आज युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। घर की सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष शुभ है।

सिंह : आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

कन्या : आज आप अत्यन्त ऊर्जावान महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। खानपान पर आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी।

तुला : विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे।

वृश्चिक : वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन की चञ्चलता पर नियन्त्रण रखें। कर्ज और उधार चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। जीवनसाथी की अहमियत को समझें।

धनु : आज आपकी परिस्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती हैं। इसीलिये आपको सोच-समझकर ही निर्णय लेने चाहिये। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस हो सकती है।

मकर : आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मित्र आपकी प्रत्येक कार्य में सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव उत्पन्न होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

कुम्भ : आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियाँ दूर होंगी। पढ़ाई में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

मीन : आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। नये काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी गलतियों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। अटके हुये कार्यों में तेजी आयेगी।