Movie prime

आज खास : आज अमावस्या तिथि 12:40 AM तक, चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर, राहु काल 02:24 PM से 04:05 PM तक

 

दिनांक : 24/07/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : आज अमावस्या तिथि 12:40 AM तक उपरांत प्रतिपदा

वार :  गुरुवार 

सूर्योदय : 05:59 AM 

सूर्यास्त : 07:27 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पुनर्वसु 04:43 PM तक उपरांत पुष्य

योग :  हर्षण योग 09:50 AM तक, उसके बाद वज्र योग

करण :   चतुष्पद 01:31 PM तक, बाद नाग 12:41 AM तक, बाद किस्तुघन

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 02:24 PM से 04:05 PM तक

दिन का चौघड़िया :

शुभ (वार वेला) 05:59 AM 07:40 AM
रोग 07:40 AM 09:21 AM
उद्बेग 09:21 AM 11:02 AM
चर 11:02 AM 12:43 PM
लाभ 12:43 PM 14:24 PM
अमृत 14:24 PM 16:05 PM
काल (काल वेला) 16:05 PM 17:46 PM
शुभ (वार वेला) 17:46 PM 19:27 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:27 PM 20:46 PM
चर 20:46 PM 22:05 PM
रोग 22:05 PM 23:24 PM
काल 23:24 PM 00:43 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:43 AM 02:02 AM
उद्बेग 02:02 AM 03:21 AM
शुभ 03:21 AM 04:40 AM
अमृत 04:40 AM 05:59 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। शाम के समय लोग आपके कार्यों में गलतियाँ निकाल सकते हैं।

वृषभ : दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। घुटनों में दर्द उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिये घातक हो सकता है। जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटें। कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

मिथुन : दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण का भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मनोरञ्जक ट्रिप के लिये जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्राओं के लिये दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र को लेकर किसी बैठक सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क : आज धन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेमीजन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से अधिक सम्बन्ध न रखें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे।

सिंह : व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी। सहकर्मियों के साथ मित्रवत सम्बन्ध मजबूत होंगे। रिलेशनशिप को लेकर आप काफी दबाव में आ सकते हैं।

कन्या : आपके सहकर्मी आपकी अत्यधिक प्रशंसा करेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। विदेशी कम्पनियों में नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। पैर दर्द और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें।

तुला : सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ेगी। बच्चों के लिये खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। आपको परिजनों की चिन्ता हो सकती है। आपके आसपास का वातावरण बहुत सकारात्मक रहेगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही समस्याओं का हल हो जायेगा। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या का भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे।

धनु : पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। रिश्तों में तनाव कम होगा। सरकारी कार्य किसी कारणवश लम्बित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

मकर : आज किसी कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। खानपान में असन्तुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी। शाम के समय किसी अच्छी खबर से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।

कुम्भ : पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्ध में मजबूती आयेगी। कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन : कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करें। आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फिर भी आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे।