Movie prime

आज खास : प्रतिपदा तिथि 01:24 PM तक,चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर, राहु काल 02:22 PM से 04:05 PM तक

 

दिनांक : 26/06/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आषाढ़ - कृष्ण पक्ष 

तिथि : आज प्रतिपदा तिथि 01:24 PM तक उपरांत द्वितीया

वार :  गुरुवार 

सूर्योदय : 05:46 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आद्रा 08:46 AM तक उपरांत पुनर्वसु

योग :  ध्रुव योग 11:39 PM तक, उसके बाद व्याघात योग

करण :  बव 01:25 PM तक, बाद बालव 12:17 AM तक, बाद कौलव 

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है 

राहु काल :  02:22 PM से 04:05 PM तक

दिन का चौघड़िया :

शुभ (वार वेला) 05:46 AM 07:29 AM
रोग 07:29 AM 09:13 AM
उद्बेग 09:13 AM 10:56 AM
चर 10:56 AM 12:39 PM
लाभ 12:39 PM 14:22 PM
अमृत 14:22 PM 16:05 PM
काल (काल वेला) 16:05 PM 17:49 PM
शुभ (वार वेला) 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:32 PM 20:49 PM
चर 20:49 PM 22:06 PM
रोग 22:06 PM 23:22 PM
काल 23:22 PM 00:39 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:39 AM 01:56 AM
उद्बेग 01:56 AM 03:13 AM
शुभ 03:13 AM 04:30 AM
अमृत 04:30 AM 05:47 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज का दिन अत्यन्त शुभ रहने वाला है। विशेष विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जाने का विचार बना सकते हैं। कारोबारी यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ : आज का दिन अत्यन्त शुभ रहने वाला है। विशेष विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जाने का विचार बना सकते हैं। कारोबारी यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन : नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिये मैनेजमेन्ट सुनिश्चित कर लें। रुके हुये कार्यों में तीव्रता आयेगी। शोध कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका व्यवहार लोगों के लिये प्रेरणादायक रहेगा। गले में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कर्क :आज आपके ऊपर बेवजह के आरोप लग सकते हैं। नशे और व्यभिचार से दूरी बनाकर रखें। अनेक बाधाओं के साथ आपके काम आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है। सहयोगी आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं।

सिंह : समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ काम गतिशील हो जायेगा। इन्टरनेट के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल सकती हैं। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कन्या : सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शरीर में थोड़ी थकावट हो सकती है, इसीलिये आराम पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें। जल्दबाजी में काम पूरा करने से गलतियाँ हो सकती हैं। करियर को लेकर चिन्ता हो सकती है। धन-सम्पत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी प्रतिभा और क्षमताओं का सम्मान करेंगे।

तुला : कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। गुप्त प्रेम सम्बन्धों के खुलने का भय हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा।

वृश्चिक :किसी सहकर्मी के साथ आपको विवाद का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। इसके कारण आपका मन भी अशान्त हो सकता है। बहसबाजी के बजाय आज शान्त होकर रहें।

धनु : जीवनसाथी आपसे पुरानी दबी हुयी इच्छा को प्रकट कर सकता है। सरकारी कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। व्यवसाय को लेकर नये विकल्प आज आपको मिलेंगे। भोगवादी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में टैक्स आदि को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। सन्तान की शिक्षा पर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है।

मकर : कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी। मौसम में आ रहे बदलावों के कारण तेज बुखार और सिरदर्द की समस्या होने की आशंका है। सरकार की अच्छी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। अपने हितों के लिये आप कुछ स्वार्थी हो सकते हैं।

कुम्भ :प्रेमी जन के साथ विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को करियर को लेकर थोड़ी कन्फ्यूजन हो सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सम्पर्क कम करना हितकर होगा। घर के खर्चे बढ़ने के कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।

मीन : वैवाहिक जीवन को आप पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। जिसके कारण मन कुछ असन्तुष्ट रहेगा। नये बिजनेस रिलेशन को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में नुकसान हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।