Movie prime

Today Horoscope : मेष राशि के लोगों के रुके हुए कामों को मिलेगी गति, वृष राशि वाले बातचीत में रखे नरमी 

 

मेष : शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी, रुके हुए कामों में गति आएगी। कार्यस्थल पर सहयोग नहीं मिलने से निराशा होगी। विद्यार्थी परीक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। साझेदारी में नया काम शुरू होने से लाभ संभव है।

वृष : शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी बातचीत में नरमी से पेश आएं, संबंध मधुर होंगे। सपनों को साकार करने में सफलता मिलेगी। आज कोई प्रसन्नतादायी समाचार मिलने की संभावना है। नई योजना की शुरुआत हो सकती है।

मिथुन : शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी : व्यापारिक मामलों में आपकी अनदेखी महंगी पड़ सकती है। टकराव छोड़कर काम पर ध्यान दें, सफलता की राह आसान होगी। अनजान लोगों पर भरोसा कर मुश्किल में पड़ सकते हैं।

कर्क : शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : आकस्मिक लाभके अवसर मिल सकते हैं। नए जोश के साथ काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। विरोधी टकराव बढ़ाने का प्रयास करेंगे। मित्रमंडली के सहयोग से काम में आसानी होगी।

सिंह : शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल अनहोनी का भय बना रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कानूनी मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे। समय पर सहयोग नहीं मिलने से कार्यस्थल पर मुश्किल हो सकती है।

कन्या : शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। आपके काम को नई पहचान मिलेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

-तुला : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : भाग्य अनुकूल रहने से थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिलेगी। विरोधियों को अपनी बात समझाने में आसानी होगी। दुविधा की स्थिति में बड़े फैसले लेने से बचेंगे। सोच-समझकर निवेश करें।

वृश्चिक : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। साफ कहने की आदत लोगों को आपका विरोधी बना सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। राह की रुकावटें परेशान कर सकती हैं।

धनुः शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनीः काम को वक्त पर पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। कल्पना में रहने की बजाय व्यावहारिक निर्णय लें, यह आसान होगी। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।

मकर : शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी अधिकारी आपके कामकाज से नाराज हो सकते हैं। छोटी-छोटी गलतियां भारी नुकसान का कारण बन सकती हैं। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। चापलूस लोगों से सावधान रहें।

कुंभ : शुभ अंक 2, शुभ रंग आसमानी पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्तता बढ़ेगी। वाहन खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य संबंधों में नई शुरुआत संभव है। आय व्यय में तालमेल की कमी अखरेगी। स्वास्थ्य में गिरावट बनी रहेगी।

मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : सामाजिक मान -सम्मान में बढ़ोतरी संभव है। पुराने मामले उजागर होने का भय बनेगा। मेहनत का लाभ मिलेगा। अटका धन वसूल कर लेंगे। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।