Movie prime

Magh Month : माघ मास का शुभारंभ, शुभकार्य भी आज से कर सकते हैं शुरू

 

हिंदू धर्म में माघ मास को अत्यंत पुण्यदायी और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में माघ मास का आरंभ रविवार से हो रहा है, जो 1 फरवरी तक रहेगा। इस पूरे महीने को स्नान, दान, जप, तप और पूजा-अर्चना के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। बकि बिहारी मंदिर के महंत मुनालाल शास्त्री बताते है कि धार्मिक मान्यता है कि माघ मास में की गई पूजा से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

पद्मपुराण में माघ मास की महिमा का विशेष वर्णन मिलता है। ग्रंथ के अनुसार भगवान विष्णु व्रत, दान और कठोर तपस्या से उतने प्रसन्न नहीं होते, जितने केवल माघ मास में पवित्र स्नान करने से हो जाते हैं। इसी कारण इस माह में गंगा, यमुना, सरस्वती या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। जिन लोगों के लिए नदी स्नान संभव नहीं होता, वे घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

माघ मास में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर सूर्य को अर्थ देना, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, श्रीहरि का स्मरण और जरूरतमंदों को दान देना विशेष फलदायी माना गया है। इस महीने में किया गया दान कई गुना फल प्रदान करता है। विशेष रूप से अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, कंबल और घी का दान श्रेष्ठ माना गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में माघ मास के दौरान धार्मिक आयोजनों, सत्संगों और कथा प्रवचनों की भी शुरुआत हो जाती है।

कई स्थानों पर श्रद्धालु कल्पवास भी करते हैं, जिसमें वे एक माह तक संयमित जीवन व्यतीत कर ईश्वर आराधना में लीन रहते हैं। माना जाता है कि माघ मास का सही विधि से पालन करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कौन-कौन से महापर्व

माघ महीने का पहला मुख्य स्नान पौष पूर्णिमा के दिन 3 जनवरी शनिवार को था। इसके बाद दूसरा प्रमुख स्नान मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को किया जाएगा। तीसरा मुख्य स्न्नान मौनी अमावस्या को 18 जनवरी को पड़ेगा, इसे सबसे महत्वपूर्ण स्नानों में से एक माना जाता है।

आज से शुरू होंगे शुभ कार्य माघ का महीना शुरू होने के साथ ही शुभ कार्य भी आज से शुरू हो जाएंगे। जैसे शादी, संबंध, गृह प्रवेश, दुकान, गोदाम, फैक्ट्री का शुभारंभ के साथ अन्य शुभ काम कर सकते है।

FROM AROUND THE WEB