Rashifal : मकर के लिए अच्छा दिन, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन!
पंचांग : 22 नवम्बर 2026, रविवार
विक्रम संवत : 2083 सिद्धार्थी
शक संवत : 1948 पराभव
गुजराती संवत : 2083 कालयुक्त
मास : कार्तिक
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : त्रयोदशी - 02:36 AM, नवम्बर 23 तक। इसके बाद चतुर्दशी।
वार : रविवार
सूर्योदय : 07:04 AM
सूर्यास्त : 05:42 PM
चन्द्रोदय : 03:47 PM
चन्द्रास्त : 05:23 AM, नवम्बर 23
ऋतु : शरद (वैदिक)
अयन : दक्षिणायण
नक्षत्र : अश्विनी - 04:15 AM, नवम्बर 23 तक। इसके बाद भरणी।
योग : व्यतीपात - 11:29 PM तक। इसके बाद वरीयान्।
चन्द्र राशि : मेष
सूर्य राशि : वृश्चिक
सूर्य नक्षत्र : अनुराधा
पर्व एवं विशेष : विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, आडल योग, विडाल योग।
दिन का चौघड़िया :
उद्वेग : 07:04 AM से 08:23 AM तक।
चर : 08:23 AM से 09:43 AM तक।
लाभ : 09:43 AM से 11:03 AM तक।
अमृत : 11:03 AM से 12:23 PM तक।
काल : 12:23 PM से 01:43 PM तक।
शुभ : 01:43 PM से 03:02 PM तक।
रोग : 03:02 PM से 04:22 PM तक।
उद्वेग : 04:22 PM से 05:42 PM तक।
रात का चौघड़िया :
शुभ : 05:42 PM से 07:22 PM तक।
अमृत : 07:22 PM से 09:02 PM तक।
चर : 09:02 PM से 10:43 PM तक।
रोग : 10:43 PM से 12:23 AM, नवम्बर 23 तक।
काल : 12:23 AM से 02:03 AM, नवम्बर 23 तक।
लाभ : 02:03 AM से 03:44 AM, नवम्बर 23 तक।
उद्वेग : 03:44 AM से 05:24 AM, नवम्बर 23 तक।
शुभ : 05:24 AM से 07:04 AM, नवम्बर 23 तक।
राशिफल :
मेष : आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी। आप अपने वर्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं। कशमकश में न रहें, बदलाव होना अच्छा ही रहेगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है, जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है।
वृषभ : आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने माता-पिता, भाई-बहनों या जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ समय बिताएं। अपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक गतिविधि में भाग लें। काम का दबाव अधिक हो, तब भी आज उसे एक तरफ रखकर परिवार के साथ होने का आनंद लें। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपने इन पारिवारिक पलों से कितना कुछ सीखा है।
मिथुन : आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना होगा। आपको कई दिशाओं में सक्रिय रहना पड़ेगा, लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे। आप नई ऊर्जा और वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनाएं पेश करेंगे। अपनों को भी इनमें शामिल करें। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।
कर्क : आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आज आपका भाग्य आपके साथ है। आप जो भी करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह अच्छा समय है। सच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है। हालांकि, अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खांसी और सर्दी से परेशान हो सकते हैं।
सिंह : आज आप अनजाने तथ्यों के साथ सहज महसूस नहीं करेंगे। इसलिए प्रयोग करने के बजाय जानी-पहचानी राहों पर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपके सामने नए अवसर आएंगे, लेकिन आप उनमें से भी उसी को चुनेंगे जिससे आप भली-भांति परिचित हैं। इस समय का उपयोग अपना पिछला बचा हुआ काम निपटाने के लिए करें।
कन्या : आपकी कोई निजी घटना आपको आगे बढ़ने से रोक रही है और तरक्की की राह में बाधा बन रही है। यदि आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें। अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें और उनके महत्व को देखते हुए ही अपने प्रयास निर्धारित करें।
तुला : दिन शांत रहेगा। पिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी, जो आपको अच्छी लगेगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं, इसलिए अधिक मेहनत करें। कुछ अप्रत्याशित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। उनसे आपको आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन आप उन्हें संतोषजनक तरीके से संभालने में कामयाब होंगे।
वृश्चिक : यदि इन दिनों किसी के साथ आपके संबंध ठीक नहीं हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं। उनकी बात भी ध्यानपूर्वक सुनें। सामने वाले को इतनी छूट न दें कि वह आपको रौंदकर आगे बढ़ जाए, लेकिन बहुत रूखा व्यवहार करना भी ठीक नहीं होगा। ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सतर्क और सक्रिय रहें।
धनु : ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं दिखता जो परेशानी पैदा कर सकता हो। लेकिन आज ऐसी बाधाएं और परेशानियां आ सकती हैं, जो आपके काम और मूड दोनों को प्रभावित करेंगी। अप्रत्याशित समस्याओं के कारण काम कुछ समय के लिए रुक सकता है।
मकर : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, काफी समय से अधूरा पड़ा काम पूरा कर सकते हैं या किसी ऐसे काम की शुरुआत कर सकते हैं जिसे लंबे समय से टाल रहे हैं। आज शाम खेल और मौज-मस्ती के नाम रहेगी। अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बिताएं और आनंद लें। खरीदारी में विशेष आनंद आएगा।
कुंभ : अब आपका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। आप इसके लिए अपना पूरा समय और ऊर्जा लगा रहे हैं। आपको थोड़ी राहत की जरूरत है और अच्छी बात यह है कि आराम करने के बावजूद आप अपना लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें।
मीन : आज आपको यह समझने की जरूरत है कि अतीत से चिपके रहने से कोई लाभ नहीं होगा। आपको अपने अतीत से सीखना जरूर है, लेकिन उसे पकड़े रहने से बात नहीं बनेगी। यदि आप आज यह समझने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।

