RudraNewsExpress_Logo

Rashifal : कुंभ वालों के अटके काम होंगे, जानिए किस राशि के लिए कैसा दिन!

 

पंचांग : 23 नवम्बर 2026, सोमवार

विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948

गुजराती संवत : 2083

मास : कार्तिक

पक्ष : शुक्ल पक्ष

तिथि : चतुर्दशी - 11:42 PM तक। इसके बाद पूर्णिमा।

वार : सोमवार

सूर्योदय : 07:04 AM

सूर्यास्त : 05:42 PM

चन्द्रोदय : 04:29 PM

चन्द्रास्त : 06:33 AM, नवम्बर 24

ऋतु : शरद (वैदिक)

अयन : दक्षिणायण

नक्षत्र : भरणी - 02:02 AM, नवम्बर 24 तक। इसके बाद कृत्तिका।

योग : वरीयान् - 07:58 PM तक। इसके बाद परिघ।

करण :गर - 01:13 PM तक। वणिज - 11:42 PM तक।इसके बाद विष्टि।

चन्द्र राशि : मेष

सूर्य राशि : वृश्चिक

सूर्य नक्षत्र : अनुराधा

पर्व एवं विशेष : वैकुण्ठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस, भद्रा, रवि योग, आडल योग।

दिन का चौघड़िया :

अमृत : 07:04 AM से 08:24 AM तक।

काल : 08:24 AM से 09:44 AM तक।

शुभ : 09:44 AM से 11:03 AM तक।

रोग : 11:03 AM से 12:23 PM तक।

उद्वेग : 12:23 PM से 01:43 PM तक।

चर : 01:43 PM से 03:02 PM तक।

लाभ : 03:02 PM से 04:22 PM तक।

अमृत : 04:22 PM से 05:42 PM तक।

रात का चौघड़िया :

चर : 05:42 PM से 07:22 PM तक।

रोग : 07:22 PM से 09:03 PM तक।

काल : 09:03 PM से 10:43 PM तक।

लाभ : 10:43 PM से 12:23 AM, नवम्बर 24 तक।

उद्वेग : 12:23 AM से 02:04 AM, नवम्बर 24 तक।

शुभ : 02:04 AM से 03:44 AM, नवम्बर 24 तक।

अमृत : 03:44 AM से 05:25 AM, नवम्बर 24 तक।

चर : 05:25 AM से 07:05 AM, नवम्बर 24 तक।

राशिफल : 

मेष : छोटी-छोटी परेशानियां और असहमतियां दिनभर सामने आती रहेंगी। इन बातों की उपेक्षा करें, अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। अपनी समस्याएं किसी के साथ साझा करने की कोशिश करें, इससे आपको अच्छा महसूस होगा। आज एकांत में की जाने वाली गतिविधियां भी आपके लिए अच्छी रहेंगी।

वृषभ : नकारात्मकता से भरे और छल करने वाले लोगों से दूर रहें। वे आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल करने की कोशिश कर सकते हैं, जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हैं। मन की शांति के लिए आज अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और बाकी काम पूरे कर लें। कुछ मीठी यादें संजोने के लिए अपने कमरे में उनकी तस्वीर लगा सकते हैं।

मिथुन : आज आपको ईमानदारी से काम लेना होगा। काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए भी दिन अच्छा है, जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हैं। आप इन नीरस और नियमित कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं, लेकिन एक बार शुरू करने के बाद इन्हें जल्दी पूरा कर लेंगे।

कर्क : इन दिनों आपके सामने कुछ नई चीजें आई हैं। सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें और पूछे गए प्रश्नों का जवाब दें। आपको अभी और प्रयास करने हैं। इससे आपकी तरक्की की मजबूत नींव पड़ेगी। इन सबके बीच खुद को तरोताजा और खुश रखना न भूलें।

सिंह : आज आप रचनात्मक महसूस करेंगे और कई कामों के लिए खुद को तैयार पाएंगे। हालांकि, मन में यह डर रह सकता है कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे। आपको समझना होगा कि सही नजरिये से आधा काम बिना किए ही हो जाता है। रचनात्मकता और ऊर्जा से भरपूर रहने के बावजूद आज आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है।

कन्या : कोई करीबी दोस्त आज आपको अपना राज बताने वाला है। उसकी बातें ध्यान से सुनें और सोच-समझकर सलाह दें। उसे सहानुभूति की भी जरूरत होगी। अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें। फिलहाल आप प्रभावशाली ढंग से काम कर रहे हैं और इसका असर आसपास के लोगों पर भी पड़ेगा। इसलिए सोच-समझकर ही कुछ बोलें।

तुला : दिन की शुरुआत उलझन के साथ होगी। आज कोई आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आएगा और आपका मार्गदर्शन करेगा। आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं। आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं। दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक : अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त करें, लेकिन आवाज नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के बजाय बदलाव के लिए जो जरूरी है, उस पर ध्यान दें। इस समय बेहतर यही होगा कि जिन लोगों के साथ आप रहते हैं, उनके साथ विवाद में पड़ने के बजाय विवादों से दूर रहें।

धनु : आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें बाधाएं आने के बावजूद सफलता मिलने की संभावना है। दिन के अंत तक दूसरों के साथ आपके संबंध फिर से बेहतर हो सकते हैं। अपने स्वभाव में एक जरूरी बदलाव लाएं। हर रिश्ते में केवल अधिकार जताने की कोशिश न करें। सभी को बराबरी का दर्जा दें, बदले में आपको भी सबका प्यार मिलेगा।

मकर : आज कर्म में आपका विश्वास और मजबूत हो जाएगा। आप मानेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं और सबसे आगे रहते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता को भी महसूस करेंगे। कोई आपसे मदद मांग सकता है। प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा भी कर सकते हैं।

कुंभ : आज आप खुद को अधिक समर्पित महसूस करेंगे और अपना सारा लंबित काम निपटा लेंगे। काम पूरा होने से आपको संतुष्टि मिलेगी, जिसे आपके करीबी भी महसूस करेंगे। इसका परिणाम यह होगा कि घर और कार्यस्थल, दोनों जगह आपको अधिक सराहना मिलेगी।

मीन : आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना आपका सहज गुण है, जिसके कारण कुछ लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। जब आप सहज रूप से वर्तमान, भूतकाल और भविष्य के बारे में सोचेंगे तो आपको अपने कई सवालों के जवाब और समस्याओं के समाधान मिल सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB