Rashifal : कैसा रहेगा आज का दिन, कब शुभ मुहूर्त, क्या कहते हैं ग्रह-गोचर!
दिनांक: 18 सितम्बर 2026
संवत: विक्रम संवत 2083, सिद्धार्थी
मास: भाद्रपद
तिथि: शुक्ल पक्ष सप्तमी, 01:00 PM तक; उपरांत अष्टमी
वार: शुक्रवार
सूर्योदय: 06:23 AM
सूर्यास्त: 06:38 PM
ऋतु: शरद ऋतु (द्रिक), वर्षा ऋतु (वैदिक)
अयन: दक्षिणायण
नक्षत्र: ज्येष्ठा, 10:44 PM तक; उपरांत मूल
योग: प्रीति, 01:35 PM तक; उपरांत आयुष्मान
करण: वणिज, 01:00 PM तक; उपरांत विष्टि, 02:13 AM तक; इसके बाद बव
चन्द्रमा: वृश्चिक, 10:44 PM तक; उपरांत धनु
राहु काल: 10:59 AM से 12:31 PM
दिन का चौघड़िया :
चर - सामान्य: 06:23 AM से 07:55 AM
लाभ - उन्नति: 07:55 AM से 09:27 AM
अमृत - सर्वोत्तम: 09:27 AM से 10:59 AM
काल - हानि: 10:59 AM से 12:31 PM
शुभ - उत्तम: 12:31 PM से 02:03 PM
रोग - अमंगल: 02:03 PM से 03:34 PM
उद्वेग - अशुभ: 03:34 PM से 05:06 PM
चर - सामान्य: 05:06 PM से 06:38 PM
रात्रि का चौघड़िया:
रोग - अमंगल: 06:38 PM से 08:06 PM
काल - हानि: 08:06 PM से 09:35 PM
लाभ - उन्नति: 09:35 PM से 11:03 PM
उद्वेग - अशुभ: 11:03 PM से 12:31 AM
शुभ - उत्तम: 12:31 AM से 01:59 AM
अमृत - सर्वोत्तम: 01:59 AM से 03:27 AM
चर - सामान्य: 03:27 AM से 04:55 AM
रोग - अमंगल: 04:55 AM से 06:24 AM
दैनिक राशिफल
मेष: पिछले कुछ समय से आप आवेग में आकर फैसले ले रहे हैं, लेकिन आज आपको योजना बनाकर काम करने की महत्ता समझ आएगी। योजनाबद्ध तरीके
काम करने पर सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरे होंगे। योजना बनाने के लिए कभी देर नहीं होती।
वृषभ: आपकी तेज जुबान और तार्किक सोच आज असुरक्षा की भावना से प्रभावित हो सकती है। हर बात का विरोध करने के बजाय परिस्थितियों के साथ चलने
प्रयास करें। अनुभव से सीख मिलेगी और बाद में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मिथुन: आसपास कई गतिविधियां आपका ध्यान और समय बांट सकती हैं। छोटी-मोटी बातों में समय व्यर्थ न करें। एकाग्र रहकर प्राथमिकताएं तय करें और समय रहते अवसर का लाभ उठाएं।
कर्क: आज आपके काम और विचारों में एकाग्रता व शांति रहेगी। विवादों से प्रभावित होने के बजाय आप कार्यस्थल पर शांतिदूत की भूमिका निभा सकते हैं। घर की समस्याओं को सुलझाने और रिश्तों को बेहतर बनाने पर भी ध्यान रहेगा।
सिंह: मन की आवाज आज आपका अच्छा मार्गदर्शन करेगी। आप आसानी से जोखिम लेने की स्थिति में रहेंगे, लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले दो बार सोचें। पुराने दोस्तों या परिचितों से मुलाकात खुशी दे सकती है।
कन्या: आज महत्वपूर्ण मुद्दों पर संबंधियों से बातचीत हो सकती है। प्यार और नम्रता से बात करें। यदि स्थिति संभालना मुश्किल लगे तो फिलहाल उसे छोड़ देना बेहतर होगा। शाम को किसी समारोह में शामिल होकर मूड हल्का कर सकते हैं।
तुला: आज आपका मूड हल्का-फुल्का और नाटकीय रहेगा। सुंदर चीजों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जिससे अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके हंसी-मजाक से माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक: आज भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकता है। सुबह भावनात्मक होकर फैसले लेने से बचें। शाम तक सोच अधिक स्पष्ट होगी और परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
धनु: आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा। कोई पुरानी अवांछित बात फिर सामने आ सकती है। समस्या से निपटने के लिए धैर्य रखें और खुद सहित दूसरों पर जरूरत से ज्यादा सख्त न हों। इस टकराव से नए अवसर भी मिल सकते हैं।
मकर: आज चलते समय सावधानी रखें, हल्की खरोंच लगने की आशंका है। अनजाने में किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं। आज अपने काम से मतलब रखना बेहतर रहेगा। मनोरंजन के लिए सिनेमा आदि का कार्यक्रम बना सकते हैं।
कुंभ: आपका प्रतिभाशाली और प्रभावी व्यक्तित्व आज शुभचिंतकों और विरोधियों दोनों के सामने उभरकर आएगा। शुभचिंतकों की बातों पर ध्यान दें और बाकी बातों को नजरअंदाज करें। बड़े लोग महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेंगे।
मीन: आज समृद्धि से जुड़ी नई योजना शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। किसी नई परियोजना को लेकर काफी समय से सोच रहे हैं और निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो आज शुरुआत कर सकते हैं। आज की घटनाएं वित्तीय मामलों को देखने का नजरिया भी बदल सकती हैं।

