आज खास : आज त्रयोदशी तिथि 12:45 PM तक, चन्द्रमा कर्क राशि पर, राहु काल 02:16 PM से 03:52 PM तक
दिनांक : 21/08/2025
सम्वत् : 2082
मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष
तिथि : त्रयोदशी तिथि 12:45 PM तक उपरांत चतुर्दशी
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 06:14 AM
सूर्यास्त : 07:05 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पुष्य 12:08 AM तक उपरांत आश्लेषा
योग : व्यातीपात योग 04:14 PM तक, उसके बाद वरीयान योग
करण : वणिज 12:45 PM तक, बाद विष्टि 12:17 AM तक, बाद शकुनि
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है
राहु काल : राहु काल 02:16 PM से 03:52 PM तक
दिन का चौघड़िया :
शुभ (वार वेला) | 06:14 AM | 07:50 AM |
रोग | 07:50 AM | 09:27 AM |
उद्बेग | 09:27 AM | 11:03 AM |
चर | 11:03 AM | 12:39 PM |
लाभ | 12:39 PM | 14:16 PM |
अमृत | 14:16 PM | 15:52 PM |
काल (काल वेला) | 15:52 PM | 17:29 PM |
शुभ (वार वेला) | 17:29 PM | 19:05 PM |
रात का चौघड़िया :
अमृत | 19:05 PM | 20:29 PM |
चर | 20:29 PM | 21:52 PM |
रोग | 21:52 PM | 23:16 PM |
काल | 23:16 PM | 00:40 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 00:40 AM | 02:03 AM |
उद्बेग | 02:03 AM | 03:27 AM |
शुभ | 03:27 AM | 04:50 AM |
अमृत | 04:50 AM | 06:14 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : अनजान लोगों से ऑनलाइन लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। गूढ़ अध्यात्मिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। छोटे उद्योगों में नुकसान हो सकता है। होटल कारोबारियों के व्यापार में कमी होने की आशंका है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
वृषभ : आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित कर सकते हैं। व्यवसाय में अच्छे ग्राहकों के कारण आपके कारोबार में स्थिरता रहेगी। बुजुर्ग लोग अपने पुराने अनुभवों का स्मरण कर प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम विवाह के लिये परिजनों को मनाने में आसानी होगी। रुके हुये कार्यों के शुरू होने से आपकी उन्नति होगी।
मिथुन : कारोबार को स्थिर रखने के लिये उधार लेना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक छवि काफी अच्छी रहेगी। डायबिटीज रोगियों की सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। तनाव की परिस्थितियों से बचें। अनावश्यक कार्यों में आपका मन उलझेगा। बेरोजगार लोगों को जॉब की चिन्ता रहेगी।
कर्क : परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष है। आपके कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण होंगे। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। आँखों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
सिंह : कार्यक्षेत्र में आपको गलत लोगों के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी। स्वभाव में विनम्रता का भाव बनाकर रखें। कमर से निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्धों के प्रति थोड़े आकर्षित हो सकते हैं। यद्यपि आपका विवेक सदैव आपके पक्ष में रहेगा।
कन्या : नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। जॉब इन्टरव्यू में आपको निश्चित सफलता मिलेगी। लोग आपकी विचारधारा से बहुत जल्दी प्रभावित हो जायेंगे। बड़े भाई-बहनों के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। मित्रों के साथ शाम को किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
तुला : आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। निर्माण कार्यों में गति आयेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों से सहायता ले सकते हैं।
वृश्चिक : आज भाग्य आपका साथ देगा। महिलाओं को आज अत्यधिक प्रशंसा मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन लेते रहें। अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा।
धनु : आज अपनी बातों को अच्छी तरह रख नहीं पायेंगे। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। कहीसुनी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया न दें। नौकरी को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। म्युचुअल फण्ड आदि में किया गया निवेश लाभकारी होगा।
मकर : सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैतृक कारोबार में विस्तार हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अविवाहितों का विवाह भी तय हो सकता है।कुम्भ : आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। किराना कारोबार में वृद्धि होगी। अधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न हो सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बन रही है।