Rashifal : वृषभ वालों की खास मुलाकात, कुम्भ वालों को मिलने वाला है परिणाम, जानिय आपकी राशि में क्या!
दिनांक: 29 सितम्बर 2026
वार: मंगलवार
संवत: 2083 सिद्धार्थी विक्रम संवत
मास: आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि: तृतीया शाम 05:09 PM तक, इसके बाद चतुर्थी
सूर्योदय: 06:28 AM
सूर्यास्त: 06:25 PM
ऋतु: शरद
अयन: दक्षिणायण
नक्षत्र: अश्विनी सुबह 09:03 AM तक, इसके बाद भरणी
योग: हर्षण सुबह 03:20 AM, 30 सितम्बर तक
करण: विष्टि शाम 05:09 PM तक, इसके बाद बव, फिर बालव
चन्द्रमा: मेष राशि
सूर्य राशि: कन्या
राहु काल: 03:26 PM से 04:56 PM
विशेष: तृतीया श्राद्ध, महा भरणी, विघ्नराज संकष्टी, भद्रा, गण्डमूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, विडाल योग
दिन का चौघड़िया:
रोग: 06:28 AM से 07:58 AM
उद्वेग: 07:58 AM से 09:28 AM
चर: 09:28 AM से 10:57 AM
लाभ: 10:57 AM से 12:27 PM
अमृत: 12:27 PM से 01:56 PM
काल: 01:56 PM से 03:26 PM
शुभ: 03:26 PM से 04:56 PM
रोग: 04:56 PM से 06:25 PM
रात्रि का चौघड़िया:
काल: 06:25 PM से 07:56 PM
लाभ: 07:56 PM से 09:26 PM
उद्वेग: 09:26 PM से 10:57 PM
शुभ: 10:57 PM से 12:27 AM
अमृत: 12:27 AM से 01:58 AM
चर: 01:58 AM से 03:28 AM
रोग: 03:28 AM से 04:58 AM
काल: 04:58 AM से 06:29 AM
राशिफल:
मेष: अपने स्वतंत्र विचार व्यक्त करें, लेकिन आवाज धीमी रखें। पुरानी बातों में उलझने के बजाय बदलाव के लिए जरूरी चीजों पर ध्यान दें। साथ रहने वालों से विवाद से बचना बेहतर रहेगा।
वृषभ: किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। विपरीत विचारों का सामना हो सकता है। रचनात्मक आलोचना को सकारात्मक रूप से लें और शालीनता से अपनी बात रखें।
मिथुन: दिन व्यस्त रहेगा। मेहमान आ सकते हैं या यात्रा हो सकती है। घर के नवीकरण, नया घर खरीदने या दूसरी जगह जाने के बारे में सोच सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद दिन का आनंद लेंगे।
कर्क: नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी, करियर में बदलाव या नया संबंध शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने की संभावना है।
सिंह: कार्यस्थल पर आपके खिलाफ काम करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी या प्रमाण मिल सकता है। फिलहाल उससे उलझने के बजाय स्थिति को समझना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कन्या: बिजनेस मीटिंग में मनमुताबिक परिणाम मिल सकता है। आप शांत और दृढ़ रहेंगे। कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है और प्रियजनों से अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला: आज जिद्दी रवैया परेशानी बढ़ा सकता है। दूसरों की बात और अपने मन की बात दोनों को सुनें। समस्याओं से निकलने के लिए दिल और दिमाग खुला रखना जरूरी होगा।
वृश्चिक: विचार उलझे और बिखरे रह सकते हैं। एक साथ कई बातों पर सोचने से काम अधूरे रह सकते हैं। ध्यान केंद्रित करें और अलग-अलग सलाह लेकर खुद को और अधिक भ्रमित करने से बचें।
धनु: कोई करीबी मित्र अपना राज साझा कर सकता है। उसकी बात ध्यान से सुनें और सोच-समझकर सलाह दें। आपके कार्यों का आसपास के लोगों पर प्रभाव पड़ेगा, इसलिए बोलने में सावधानी रखें।
मकर: परिस्थितियां ऐसी बदल सकती हैं कि पहले लिया गया फैसला बदलना पड़े। अप्रत्याशित घटनाओं के कारण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है और छोटे अवधि के कई काम प्रभावित हो सकते हैं।
कुंभ: किसी परियोजना में किए गए मेहनत और प्रयास का परिणाम मिलना शुरू होगा। नए बदलाव की इच्छा रहेगी, लेकिन वित्तीय बाधाएं सामने आ सकती हैं। सीमित साधनों में समाधान निकालने में सफल रहेंगे।
मीन: आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। शुरुआत में निर्णय कठोर लग सकता है, लेकिन अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा।

