RudraNewsExpress_Logo

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे, आज के दिन क्या खास, किस वक्त कौनसा काम करना शुभ रहेगा!

 

Rudra News Express Bikaner. 

दिनांक : 31/08/2026

संवत : 2083

मास : भाद्रपद

तिथि : तृतीया तिथि 08:50 AM तक उपरांत चतुर्थी

वार : सोमवार

सूर्योदय : 6:15 AM

सूर्यास्त : 6:59 PM

ऋतु : शरद

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : रेवती 03:23 AM तक, 01 सितम्बर उपरांत अश्विनी

योग : गण्ड योग 01:51 AM तक, 01 सितम्बर उसके बाद वृद्धि योग

करण : विष्टि 08:50 AM तक, बाद बव 08:19 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : मीन राशि पर संचार करेगा

राहु काल : 07:50 AM से 09:26 AM तक

दिन का चौघड़िया :

अमृत : 06:15 ए एम से 07:50 ए एम

काल : 07:50 ए एम से 09:26 ए एम

शुभ : 09:26 ए एम से 11:01 ए एम

रोग : 11:01 ए एम से 12:37 पी एम

उद्वेग : 12:37 पी एम से 02:12 पी एम

चर : 02:12 पी एम से 03:48 पी एम

लाभ : 03:48 पी एम से 05:24 पी एम

अमृत : 05:24 पी एम से 06:59 पी एम

रात्रि का चौघड़िया :

चर : 06:59 पी एम से 08:24 पी एम

रोग : 08:24 पी एम से 09:48 पी एम

काल : 09:48 पी एम से 11:13 पी एम

लाभ : 11:13 पी एम से 12:37 ए एम

उद्वेग : 12:37 ए एम से 02:02 ए एम

शुभ : 02:02 ए एम से 03:26 ए एम

अमृत : 03:26 ए एम से 04:51 ए एम

चर : 04:51 ए एम से 06:15 ए एम

आज का राशिफल :

मेष :
आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें, इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा।

वृषभ :
आज आप अपने घर की साज सज्जा, कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं। हालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुंचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे। अपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं, जो उसे बहुत अच्छा लगेगा। हालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी।

मिथुन :
आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा। ग्रहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे। इससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे।

कर्क :
आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं। आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे। आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें।

सिंह :
इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है। ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी, लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें।

कन्या :
इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नहीं दे रहे हैं। अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें। इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी।

तुला :
आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे। यदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं। टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नहीं करेंगी। आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे।

वृश्चिक :
अपने वादों का सम्मान करें। आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नहीं पहुंचाना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा। आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है।

धनु :
आज आप एडजस्ट करने के मूड में रहेंगे। आपकी लोगों से मिलकर और बातचीत के जरिये किसी समझौते पर पहुंचने की कोशिश से आप सबको बहुत अच्छे लगेंगे। आप तुरंत किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आप इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस तरह आपके आसपास और खुद को भी खूबसूरत बनाकर रखा जाए और सारे कार्यक्रम तय योजना के अनुसार अच्छे से पूरा हो जाए।

मकर :
आज आपके लिए बहुत सारा काम है, व्यस्त रहेंगे। जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें। नम्र बने रहें। आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे। धीरज रखें, परिवर्तन ही शाश्वत नियम है इसलिए बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है।

कुंभ :
आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है। आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी।

मीन :
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं, काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं, या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं, को भी शुरू कर सकते हैं। आज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी। अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें। खरीदारी में विशेष आनंद आएगा।

FROM AROUND THE WEB