आज खास : आज अष्टमी तिथि 07:23 AM तक, चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर, राहु काल 09:23 AM से 11:03 AM तक
दिनांक : 02/08/2025
सम्वत् : 2082
मास : श्रावण कृष्ण पक्ष
तिथि : आज अष्टमी तिथि 07:23 AM तक उपरांत नवमी
वार : शनिवार
सूर्योदय : 06:04 AM
सूर्यास्त : 07:21 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : विशाखा
योग : शुक्ल योग
करण : बव 07:23 AM तक, बाद बालव 08:34 PM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : आज 11:52 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है
राहु काल : राहु काल 09:23 AM से 11:03 AM तक
दिन का चौघड़िया :
काल (काल वेला) | 06:04 AM | 07:43 AM |
शुभ | 07:43 AM | 09:23 AM |
रोग | 09:23 AM | 11:03 AM |
उद्बेग | 11:03 AM | 12:43 PM |
चर | 12:43 PM | 14:22 PM |
लाभ (वार वेला) | 14:22 PM | 16:02 PM |
अमृत | 16:02 PM | 17:42 PM |
काल (काल वेला) | 17:42 PM | 19:21 PM |
रात का चौघड़िया :
लाभ (काल रात्रि) | 19:21 PM | 20:42 PM |
उद्बेग | 20:42 PM | 22:02 PM |
शुभ | 22:02 PM | 23:22 PM |
अमृत | 23:22 PM | 00:43 AM |
चर | 00:43 AM | 02:03 AM |
रोग | 02:03 AM | 03:24 AM |
काल | 03:24 AM | 04:44 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 04:44 AM | 06:04 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आरम्भ करने से करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी।
वृषभ : आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिल सकती है। हितशत्रुओं से सावधान रहें। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में आप अत्यन्त व्यस्त रहने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम के समय मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। लोग आपकी बातों को अत्यधिक गम्भीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी।
कर्क : आज मानसिक स्थिति नकारात्मक हो सकती है। व्यर्थ में अपने शुभचिन्तकों पर सन्देह न करें। अधिक भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। बारिश में भींगने से बचें। नयी परियोजनाओं को आरम्भ करने से बचें।
सिंह : परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपना समय बर्बाद न करें। रचनात्मक गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या : नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित होने के योग बन रहे हैं। आपके विनम्र व्यवहार से विपरीत लिंग के जातक आपसे आकर्षित रहेंगे। डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब मिल सकती है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।
तुला : बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। आपके कारोबार में निवेश करने के लिये बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुये कार्य दोबारा से शुरू होंगे। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र को लेकर मन में उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। दूसरों की सलाह पर अधिक ध्यान न दें। यदि किसी से प्रेम निवेदन करना चाहते हैं तो आज इससे बचें। आपकी भावनाओं का अनादर हो सकता है।
धनु : कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति दी जा सकती है। सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी और बच्चों से आपको प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा। आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलेगी।
मकर : परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ठ हो सकता है। किसी बहूमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं। कच्चे माल के व्यापार में बेहतरीन धन लाभ हो सकता है।कुम्भ : आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा। कुछ कठिन काम आसानी से अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।