Movie prime

आज खास : अमावस्या तिथि 04:01 PM तक, चंद्रमा मिथुन राशि पर, राहु काल 12:39 PM से 02:22 PM तक

 

दिनांक : 25/06/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आषाढ़ - कृष्ण पक्ष 

तिथि : आज अमावस्या तिथि 04:01 PM तक उपरांत प्रतिपदा

वार :  बुधवार 

सूर्योदय : 05:46 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :    म्रृगशीर्षा 10:40 AM तक उपरांत आद्रा

योग :  गण्ड योग 06:00 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग 02:38 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण :  नाग 04:01 PM तक, बाद किस्तुघन 02:39 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा  मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है 

राहु काल :  12:39 PM से 02:22 PM तक

दिन का चौघड़िया :

लाभ 05:46 AM 07:29 AM
अमृत 07:29 AM 09:12 AM
काल (काल वेला) 09:12 AM 10:56 AM
शुभ 10:56 AM 12:39 PM
रोग (वार वेला) 12:39 PM 14:22 PM
उद्बेग 14:22 PM 16:05 PM
चर 16:05 PM 17:49 PM
लाभ 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:32 PM 20:49 PM
शुभ 20:49 PM 22:05 PM
अमृत 22:05 PM 23:22 PM
चर 23:22 PM 00:39 AM
रोग 00:39 AM 01:56 AM
काल 01:56 AM 03:13 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:13 AM 04:29 AM
उद्बेग 04:29 AM 05:46 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नये संसाधन विकसित हो सकते हैं। शेयर मार्केट में बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। भाग्य आपका साथ देगा। वरिष्ठ सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ायेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ :सन्तान के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क दिखाना पड़ेगा। कानूनी मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।

मिथुन :आपकी दिनचर्या थोड़ी सुस्त हो सकती है। लेकिन आपको बड़ी जिम्मेदारियों का पालन करना पड़ेगा। दिन की शुरुआत नकारात्मक रहने वाली है। दोपहर के बाद धीरे-धीरे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। विचारशैली में नयापन आयेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

कर्क :पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यवसाय में आय अपेक्षाकृत कम हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा से परेशानी हो सकती है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को बच्चों पर न थोपें। अपने अहंकारी व्यवहार पर नियन्त्रण रखें। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।

सिंह :अपरिचित लोगों पर अधिक विश्वास न करें। जॉब में आपकी आय बढ़ सकती है। आज आप कहीं पर्यटन की योजना बना सकते हैं। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आत्मचिन्तन के माध्यम से अपनी कमियों को दूर करेंगे। बुद्धिमान लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

कन्या :निजी जीवन की समस्याओं का निवारण होगा। नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है।

तुला :आज आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सम्पत्ति की डील से आपको लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं।

वृश्चिक :अपनी योग्यता को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रहेगी। आज आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दूसरों की गलतियाँ ढूँढने में समय व्यर्थ न करें।

धनु : दिन की शुरुआत में जो काम उलझे हुये थे शाम तक उन्हें सुलझाने में सफलता मिलेगी। अपनी जीवनशैली के प्रति लापरवाह न हों। नौकरीपेशा लोग जॉब के साथ किसी व्यवसाय की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के सुझाव से काम करना हितकर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में देरी न करें।

मकर : जॉब में परिवर्तन का विचार बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। दिन का प्रारम्भिक भाग तनाव युक्त रहेगा। लेकिन दोपहर के बाद कोई रुका हुआ काम बन सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे कार्यों व योगदान की उपेक्षा कर सकते हैं। किन्तु आपको इन सबसे अप्रभावित रहना होगा।

कुम्भ : ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी दूसरे के हित प्रभावित हों। प्रेमी जन से मतभिन्नता के कारण झगड़ा हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में पारदर्शिता रखें। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर दबाव हो सकता है। विदेश यात्रा में समस्या होगी।

मीन : कार्यक्षेत्र की आन्तरिक व्यवस्था पर काम करेंगे। नये उद्यमों की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रतिद्वन्दी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। अपच के कारण आपको परेशानी होगी। सरकारी कार्यों में आपको लाभ होगा।