Rashifal : कुम्भ वालों का संपत्ति विवाद सुलझेगा, जानिए किसके लिए कैसा दिन!
दिनांक : 21/10/2026
सम्वत् : 2083
शक संवत् : 1948
गुजराती सम्वत् : 2082
मास : आश्विन शुक्ल पक्ष
तिथि (आज की तिथि) : दशमी 02:11 PM तक, उपरांत एकादशी
वार : बुधवार
सूर्योदय : 06:40 AM
सूर्यास्त : 06:02 PM
चन्द्रोदय : 03:10 PM
चन्द्रास्त : 02:36 AM, 22 अक्टूबर
ऋतु : शरद
अयन : दक्षिणायण
नक्षत्र : धनिष्ठा 07:48 PM तक, उपरांत शतभिषा
योग : गण्ड 12:33 AM, 22 अक्टूबर तक, उपरांत वृद्धि
करण : गर 02:11 PM तक, वणिज 02:35 AM, 22 अक्टूबर तक, उपरांत विष्टि
चन्द्रमा : मकर 07:00 AM तक, उपरांत कुंभ
सूर्य : तुला
सूर्य नक्षत्र : चित्रा, चतुर्थ चरण
राहु काल : 12:21 PM से 01:46 PM तक
विशेष : बंगाल विजयादशमी, विद्यारम्भम् का दिन, मध्वाचार्य जयन्ती, मैसूर दसरा, काशी भरत मिलाप, भद्रा, पञ्चक, रवि योग।
दिन का चौघड़िया :
लाभ : 06:40 AM से 08:06 AM तक
अमृत : 08:06 AM से 09:31 AM तक
काल : 09:31 AM से 10:56 AM तक
शुभ : 10:56 AM से 12:21 PM तक
रोग : 12:21 PM से 01:46 PM तक
उद्बेग : 01:46 PM से 03:11 PM तक
चर : 03:11 PM से 04:37 PM तक
लाभ : 04:37 PM से 06:02 PM तक
रात का चौघड़िया :
उद्बेग : 06:02 PM से 07:37 PM तक
शुभ : 07:37 PM से 09:12 PM तक
अमृत : 09:12 PM से 10:47 PM तक
चर : 10:47 PM से 12:21 AM तक
रोग : 12:21 AM से 01:56 AM तक
काल : 01:56 AM से 03:31 AM तक
लाभ : 03:31 AM से 05:06 AM तक
उद्बेग : 05:06 AM से 06:41 AM तक (अगला दिन)
राशिफल :
मेष : आज आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। संतान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आय बढ़ने के योग हैं। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण काम पर चर्चा हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
वृषभ : आज पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और रुके हुए काम दोबारा शुरू कर सकते हैं। कारोबार में तरक्की होगी तथा प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा मिलेगी। माता को उपहार देने का विचार बन सकता है।
मिथुन : नई नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें और पिता की सलाह लें। भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं, लेकिन कारोबार में अच्छी वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं।
कर्क : आज आपके काम की सराहना होगी, हालांकि व्यवसाय में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। मानसिक तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। अनावश्यक सोच-विचार में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें।
सिंह : सामाजिक कार्यों के लिए प्रशंसा मिल सकती है। समय अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नवविवाहित लोग घूमने की योजना बना सकते हैं। मन में नए विचार आएंगे और लोग आपसे कई अपेक्षाएं रखेंगे।
कन्या : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन अच्छा है। सिर में भारीपन महसूस हो तो आराम करें।
तुला : आज का दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। कारोबार में तकनीकी समस्या आ सकती है, जिसे शाम तक सुलझाने में सफल होंगे। आयात-निर्यात से लाभ मिलने की संभावना है। दूसरों के सामने अपने हितों की अनदेखी न करें और खानपान का ध्यान रखें।
वृश्चिक : छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने से बचें। रियल एस्टेट से जुड़े सौदे करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। अनावश्यक कामों में समय देने से जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं। यात्रा में थकान हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सावधानी रखें।
धनु : परिस्थितियां आपके अनुकूल रह सकती हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। बुजुर्गों का सम्मान करें। दिन के उत्तरार्ध में कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है।
मकर : कारोबार में नए लोगों के साथ सौदे करते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है, हालांकि काम से संतुष्टि कम रह सकती है। मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कुंभ : अचल संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। कला और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। कोई बड़ा काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें।
मीन : आज कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और गलत संगति से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। दिखावे के चक्कर में अपनी छवि खराब न होने दें। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित रखें।

