RudraNewsExpress_Logo

Rashifal: मेष को लाभ, कुंभ वालों के बनेंगे काम, जानिए किसके लिए, क्या!

 

17 अक्टूबर 2026, शनिवार
विक्रम संवत: 2083
 शक संवत: 1948
 मास: आश्विन 
पक्ष: शुक्ल पक्ष 
तिथि: सप्तमी, पूर्ण रात्रि तक। 
वार: शनिवार 
सूर्योदय: 06:38 AM 
सूर्यास्त: 06:06 PM 
चन्द्रोदय: 12:42 PM 
चन्द्रास्त: 10:49 PM 
ऋतु: शरद 
अयन: दक्षिणायण 
नक्षत्र: मूल सुबह 09:47 AM तक, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा। 
योग: अतिगण्ड रात 11:03 PM तक, इसके बाद सुकर्मा। 
करण: गर शाम 07:11 PM तक, इसके बाद वणिज, जो पूरी रात्रि रहेगा। 
चन्द्रमा: धनु 
सूर्य राशि: कन्या शाम 07:57 PM तक, इसके बाद तुला। 
सूर्य नक्षत्र: चित्रा, द्वितीय पद शाम 07:57 PM तक, इसके बाद चित्रा का अगला चरण। 
राहु काल: सुबह 09:30 AM से 10:56 AM तक। 
विशेष:  सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रान्ति, आश्विन नवपद ओली प्रारम्भ, गण्ड मूल, रवि योग, आडल योग और विडाल योग।

दिन का चौघड़िया :

काल — हानि: 06:38 AM से 08:04 AM तक। 
शुभ — उत्तम: 08:04 AM से 09:30 AM तक। 
रोग — अमंगल: 09:30 AM से 10:56 AM तक। 
उद्वेग — अशुभ: 10:56 AM से 12:22 PM तक। 
चर — सामान्य: 12:22 PM से 01:48 PM तक। 
लाभ — उन्नति: 01:48 PM से 03:14 PM तक। 
अमृत — सर्वोत्तम: 03:14 PM से 04:40 PM तक। 
काल — हानि: 04:40 PM से 06:06 PM तक।

रात्रि का चौघड़िया :

लाभ — उन्नति: 06:06 PM से 07:40 PM तक। 
उद्वेग — अशुभ: 07:40 PM से 09:14 PM तक। 
शुभ — उत्तम: 09:14 PM से 10:48 PM तक। 
अमृत — सर्वोत्तम: 10:48 PM से 18 अक्टूबर को 12:22 AM तक।
चर — सामान्य: 12:22 AM से 01:56 AM तक। 
रोग — अमंगल: 01:56 AM से 03:30 AM तक। 
काल — हानि: 03:30 AM से 05:05 AM तक। 
लाभ — उन्नति: 05:05 AM से 06:39 AM तक।

राशिफल :

मेष: कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पुरानी बातों पर विचार करेंगे और जोखिम भरे निवेश में रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। संपत्ति विवाद बढ़ने की आशंका है। युवा करियर में नए प्रयोग कर सकते हैं।

वृषभ: व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृह निर्माण से जुड़ी बाधाएँ दूर हो सकती हैं। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करना पसंद करेंगे।

मिथुन: घर के लोगों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। जरूरत की वस्तु प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। काम करने के तरीके में बदलाव की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ खटपट हो सकती है। मित्रों के साथ हँसी-मजाक का आनंद लेंगे।

कर्क: आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। रक्तचाप से परेशान लोग स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक मसालेदार और गर्म भोजन से बचें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंकाएँ बनी रह सकती हैं।

सिंह: आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहेंगे और लोग आपसे सीखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएँगे। काम में आ रही रुकावटों को लेकर चिंता कम होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या: आर्थिक लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। उच्च अधिकारियों से सहायता मिल सकती है। अधूरे कार्य दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मनोबल बढ़ा रहेगा और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

तुला: मन में प्रसन्नता और उत्साह रहेगा। ऑनलाइन भुगतान करते समय सावधानी बरतें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक: व्यापारिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी अनहोनी की आशंका से मन परेशान रह सकता है। अनावश्यक बहस से दूर रहें। माता-पिता आपके प्रति अविश्वास जता सकते हैं। दूसरे लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचा सकते हैं।

धनु: काम समय पर पूरा करने पर आपका ध्यान रहेगा। खुदरा व्यापार से जुड़े कार्यों में अच्छी प्रगति हो सकती है। लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक होगी। तेज धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें, अन्यथा सिरदर्द हो सकता है।

मकर: युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से गर्व महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण परेशानी हो सकती है। निम्न रक्तचाप की समस्या की आशंका है। कारोबार बढ़ाने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

कुंभ: रुके हुए प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ेंगे। अध्यापन से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ सकती है। दूसरों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

मीन: विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है और कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने में देरी हो सकती है। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। शेयर बाजार में सावधानी से निवेश करें।

FROM AROUND THE WEB