RudraNewsExpress_Logo

Rashifal : मेष वाले बड़ी डील को तैयार, वृश्चिक के निवेश का समय, जानिए किस राशि वालों के लिये कैसा रहेगा दिन

आज खास : वामन जयंती, सुकर्मा एवं धृति योग, पंचक 
 

दिनांक: 23 सितंबर 2026

संवत: 2083 सिद्धार्थी विक्रम संवत

मास: भाद्रपद

तिथि: शुक्ल पक्ष द्वादशी रात 10:50 PM तक, इसके बाद त्रयोदशी

वार: बुधवार

सूर्योदय: 06:25 AM

सूर्यास्त: 06:32 PM

ऋतु: शरद

अयन: दक्षिणायण

नक्षत्र: श्रवण 09:09 AM तक, इसके बाद धनिष्ठा

योग: सुकर्मा 04:27 PM तक, इसके बाद धृति

करण: बव 10:21 AM तक, बालव 10:50 PM तक, इसके बाद कौलव

चन्द्रमा: मकर राशि 09:57 PM तक, इसके बाद कुंभ राशि

राहु काल: 12:29 PM से 02:00 PM तक

विशेष: वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, शरद्कालीन संपात, पंचक और विडाल योग।

दिन का चौघड़िया:

लाभ: 06:25 AM से 07:56 AM

अमृत: 07:56 AM से 09:27 AM

काल: 09:27 AM से 10:58 AM

शुभ: 10:58 AM से 12:29 PM

रोग: 12:29 PM से 02:00 PM

उद्वेग: 02:00 PM से 03:31 PM

चर: 03:31 PM से 05:02 PM

लाभ: 05:02 PM से 06:32 PM

रात्रि का चौघड़िया:

उद्वेग: 06:32 PM से 08:02 PM

शुभ: 08:02 PM से 09:31 PM

अमृत: 09:31 PM से 11:00 PM

चर: 11:00 PM से 12:29 AM

रोग: 12:29 AM से 01:58 AM

काल: 01:58 AM से 03:28 AM

लाभ: 03:28 AM से 04:57 AM

उद्वेग: 04:57 AM से 06:26 AM

राशिफल

मेष: नकदी की समस्या खत्म होने पर मानसिक संतुष्टि का अनुभव करेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। घर में सगे-सम्बन्धियों का

गमन हो सकता है। कारोबार में बड़ा लक्ष्य अर्जित कर सकते हैं। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी बड़ी डील के हिस्सेदार बन सकते हैं।

वृषभ: वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखद रहेगा। मीडिया से जुड़े कार्यों से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। आपको अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं करना चाहिये। काम की बारीकियों पर ध्यान देंगे। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

मिथुन: कारोबार में अपेक्षित लाभ न मिल पाने के कारण मन व्यथित हो सकता है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। व्यर्थ की

गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। अपने खानपान पर ध्यान दें। गलत सलाह देने वाले लोगों से दूर रहें। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से उत्साहित रहेंगे। भौतिक सुखों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर विश्वास रखें। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।

सिंह: नया काम शुरू करने से पूर्व उसकी पूरी तैयारी कर लें। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या: कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। किसी परेशानी का समाधान मिलने से आनंदित रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत बातों को लोगों के सामने सार्वजनिक न करें। सामाजिक और परोपकार के कार्यों से यश बढ़ेगा।

तुला: किसी से ज्यादा बहस न करें, अन्यथा मानहानि हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें। रियल एस्टेट से जुड़े मामले अनुकूल नहीं रहेंगे। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। उधार लेन-देन से बचें।

वृश्चिक: नए व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। लोगों के सामने आपकी छवि अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ मिल सकता है। अपने कर्म पर विश्वास रखें। आय और व्यय में संतुलन रहेगा।

धनु: व्यवसाय में कुछ बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आपके काम अपेक्षाकृत तेजी से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करें।

मकर: विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिये अच्छा समय है। घर की जरूरत की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। आज अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिये प्रवृत्त रहेंगे। बैंकिंग से जुड़े लोगों को करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे।

कुंभ: परिवार में आपका वर्चस्व घट सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। शीघ्र सफलता के लिये शॉर्टकट अपनाने से नुकसान की आशंका है। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।

मीन: आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। आज का समय परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत होगा। नई विधाओं को सीखने के लिये दिन अच्छा है। आप अपने मित्रों की सहायता करेंगे। धन निवेश के लिये समय अनुकूल है। अपने निर्णयों पर अडिग रहेंगे। पुराने मामलों में सफलता मिल सकती है।

FROM AROUND THE WEB