RudraNewsExpress_Logo

Rashifal : मकर को निवेश से लाभ, जानिए किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन!

 

 

7 नवम्बर 2026, शनिवार

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

गुजराती संवत: 2082

मास: कार्तिक

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: त्रयोदशी - 10:47 AM तक, इसके बाद चतुर्दशी

वार: शनिवार

सूर्योदय: 06:52 AM

सूर्यास्त: 05:48 PM

चन्द्रोदय: 05:56 AM, 8 नवम्बर

चन्द्रास्त: 04:19 PM

ऋतु: शरद

अयन: दक्षिणायण

नक्षत्र: चित्रा - 05:52 AM, 8 नवम्बर तक, इसके बाद स्वाति

योग: प्रीति - 03:28 AM, 8 नवम्बर तक, इसके बाद आयुष्मान

करण: वणिज - 10:47 AM तक, विष्टि - 11:04 PM तक, इसके बाद शकुनि

चन्द्रमा: कन्या - 05:15 PM तक, इसके बाद तुला

सूर्य राशि: तुला

सूर्य नक्षत्र: विशाखा

विशेष: छोटी दीपावली, काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि, भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग, विडाल योग

दिन का चौघड़िया :

काल : 06:52 AM से 08:14 AM तक।

शुभ : 08:14 AM से 09:36 AM तक।

रोग : 09:36 AM से 10:58 AM तक।

उद्वेग : 10:58 AM से 12:20 PM तक।

चर : 12:20 PM से 01:42 PM तक।

लाभ : 01:42 PM से 03:04 PM तक।

अमृत : 03:04 PM से 04:26 PM तक।

काल : 04:26 PM से 05:48 PM तक।

रात्रि का चौघड़िया :

लाभ : 05:48 PM से 07:26 PM तक।

उद्वेग : 07:26 PM से 09:04 PM तक।

शुभ : 09:04 PM से 10:43 PM तक।

अमृत : 10:43 PM से 12:21 AM, 8 नवम्बर तक।

चर : 12:21 AM से 01:59 AM, 8 नवम्बर तक।

रोग : 01:59 AM से 03:37 AM, 8 नवम्बर तक।

काल : 03:37 AM से 05:15 AM, 8 नवम्बर तक।

लाभ : 05:15 AM से 06:53 AM, 8 नवम्बर तक।

राशिफल :

मेष: आज आप अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे। व्यापार के लिए लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। घर में अचानक रिश्तेदार आ सकते हैं।

वृषभ: अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में नए और रचनात्मक विचार आएंगे। किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। कर्मचारियों के साथ मतभेद बढ़ने की आशंका है। घर और संपत्ति से जुड़े मामलों में परेशानी हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों के साथ संबंध खराब न होने दें।

कर्क: किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरी में सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। धैर्य के साथ काम करना लाभकारी रहेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने काम को प्राथमिकता देंगे। किसी गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

सिंह: अपने स्वभाव को संयमित रखें। नए कार्यों का दबाव बढ़ सकता है। रुके हुए कामों में गति आएगी। लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध कर सकते हैं। मन में किसी के प्रति बैरभाव न रखें। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है।

कन्या: जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है। अधीनस्थ कर्मचारियों और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

तुला: आपका कोई महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। जिद्दी स्वभाव के कारण लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अति आत्मविश्वास से बचें और हर परिस्थिति में सकारात्मक बने रहें।

वृश्चिक: प्रेमीजन का सहयोग मिलेगा। धन कमाने के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। संपत्ति को लेकर डील हो सकती है।

धनु: आज आलस्य के कारण काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। बातचीत में नम्रता बनाए रखें और कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। फिलहाल नौकरी बदलना उचित नहीं होगा। व्यवसाय में महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर: नया निवेश लाभ दे सकता है। धार्मिक स्थानों की यात्रा के योग हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नाराज मित्रों को मनाने के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में मन थोड़ा अनमना रह सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ वैचारिक तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रह सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है।

मीन: आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर इच्छित परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

FROM AROUND THE WEB