Rashifal : मिथुन वालों को पुरानी दुश्मनी से खतरा, सिंह वालों के लिए नए अवसर!
Panchang : दिनांक: 12 अक्टूबर 2026
वार: सोमवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
मास: आश्विन
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: द्वितीया रात 10:13 PM तक, इसके बाद तृतीया
सूर्योदय: 06:35 AM
सूर्यास्त: 06:11 PM
चन्द्रोदय: 08:06 AM
चन्द्रास्त: 06:54 PM
ऋतु: शरद
अयन: दक्षिणायन
नक्षत्र: स्वाती रात 11:52 PM तक, इसके बाद विशाखा
योग: विष्कम्भ रात 08:32 PM तक, इसके बाद प्रीति
करण: बालव सुबह 09:48 AM तक, इसके बाद कौलव रात 10:13 PM तक, फिर तैतिल
चन्द्रमा: तुला
सूर्य राशि: कन्या
सूर्य नक्षत्र: चित्रा
राहु काल: सुबह 08:02 AM से 09:29 AM तक
विशेष: चन्द्र दर्शन, आडल योग, विडाल योग
दिन का चौघड़िया :
अमृत: सुबह 06:35 AM से 08:02 AM तक
काल: सुबह 08:02 AM से 09:29 AM तक
शुभ: सुबह 09:29 AM से 10:56 AM तक
रोग: सुबह 10:56 AM से दोपहर 12:23 PM तक
उद्वेग: दोपहर 12:23 PM से 01:50 PM तक
चर: दोपहर 01:50 PM से 03:17 PM तक
लाभ: दोपहर 03:17 PM से 04:44 PM तक
अमृत: शाम 04:44 PM से 06:11 PM तक
रात्रि का चौघड़िया :
चर: शाम 06:11 PM से 07:44 PM तक
रोग: शाम 07:44 PM से 09:17 PM तक
काल: रात 09:17 PM से 10:50 PM तक
लाभ: रात 10:50 PM से 12:23 AM तक (13 अक्टूबर)
उद्वेग: रात 12:23 AM से 01:56 AM तक (13 अक्टूबर)
शुभ: रात 01:56 AM से 03:30 AM तक (13 अक्टूबर)
अमृत: सुबह 03:30 AM से 05:03 AM तक (13 अक्टूबर)
चर: सुबह 05:03 AM से 06:36 AM तक (13 अक्टूबर)
राशिफल :
मेष: एक जैसी दिनचर्या से ऊब महसूस कर रहे हैं, तो कुछ रोमांचक गतिविधियां करें। पसंदीदा पर्यटन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। महत्त्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ समय सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूरी बनाए रखें।
वृषभ: दिन मौज-मस्ती और मेल-मिलाप के लिए अच्छा है। सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलेगा और दिन बढ़ने के साथ वित्तीय परेशानियां कम हो सकती हैं।
मिथुन: परिस्थितियों को खुद पर हावी न होने दें और संतुलन बनाए रखें। जीवन में बदलाव आपको चिंतित कर सकते हैं। पुरानी दुश्मनी या विवाद स्थिति को बिगाड़ सकता है, सावधानी बरतें।
कर्क: विचारों और कार्यों में एकाग्रता बनी रहेगी। विवादों से दूर रहेंगे और कार्यस्थल पर दूसरों के बीच समझौता कराने की भूमिका निभा सकते हैं। घर की समस्याओं को सुलझाने और संबंध बेहतर बनाने पर ध्यान दें।
सिंह: विचारों और अनुभवों को किसी खास व्यक्ति के साथ साझा करने का अवसर मिलेगा। नए परिचय से अच्छी दोस्ती या साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। परिस्थितियों से सीखें, यह ज्ञान भविष्य में लाभकारी रहेगा।
कन्या: लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करें। संचार क्षमता और दूरदर्शिता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। दूसरों की गलतियां निकालने वाले लोगों से ना उलझें।
तुला: आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और अधूरे काम पूरा करने की पहल करेंगे। समस्याएं आएंगी, लेकिन आपका रास्ता रोक नहीं पाएंगी। अच्छे मित्र और कार्यस्थल के महत्त्वपूर्ण संपर्क से नए अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक: सावधान! खरीदारी से जुड़े किसी आकर्षक ऑफर या लॉटरी की ओर ध्यान जा सकता है।जोखिम से पहले सोच-विचार जरूर करें। जरूरत पड़ने पर स्पष्ट बातचीत करें।
धनु: अनपेक्षित व्यक्ति से साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। इससे रोमांच और नए अनुभव मिल सकते हैं, लेकिन इसकी सफलता पर विचार करना जरूरी है। अप्रत्याशित स्रोत से सहायता मिल सकती है, इसलिए अवसर का आकलन करके समय पर निर्णय लें।
मकर: अभिमान में आकर निर्णय लेने से बचें। वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत करते समय आत्मविश्वास और व्यवहार कुशलता बनाए रखें। विवेकपूर्ण निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
कुंभ: कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे थे, अब लोगों का ध्यान आपकी ओर आ सकता है। खुद को साबित करने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है। नए मित्र, पुराने परिचित या कार्यस्थल की कोई स्थिति इसमें अहम भूमिका निभा सकती है।
मीन: निजी बातें साझा करने से पहले व्यक्ति को अच्छी तरह समझ लें। दूसरों पर जल्दी भरोसा न करें। यदि घर या कार्यस्थल पर किसी से मतभेद चल रहा है, तो बातचीत करके संबंध सुधारने की पहल कर सकते हैं।

