Rashifal : मेष से मीन राशि तक वालों के लिये आज कैसा रहेगा दिन, जानिए पंचांग, चौधड़िया
आज का पंचांग : 06 सितंबर 2026
दिनांक : 06/09/2026
संवत : 2083
मास : भाद्रपद
तिथि : दशमी तिथि 07:29 PM तक
वार : रविवार
सूर्योदय : 06:17 AM
सूर्यास्त : 06:52 PM
ऋतु : शरद
अयन : दक्षिणायन
नक्षत्र : आर्द्रा 07:52 PM तक
योग : सिद्धि 09:45 AM तक
करण : वणिज 08:41 AM तक, बाद विष्टि 07:29 PM तक, बाद बव 06:16 AM, 07 सितंबर तक
चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा
राहु काल : 05:18 PM से 06:52 PM तक
दिन का चौघड़िया :
-
उद्वेग : 06:17 AM से 07:52 AM
-
चर : 07:52 AM से 09:26 AM
-
लाभ : 09:26 AM से 11:01 AM
-
अमृत : 11:01 AM से 12:35 PM
-
काल : 12:35 PM से 02:09 PM
-
शुभ : 02:09 PM से 03:44 PM
-
रोग : 03:44 PM से 05:18 PM
-
उद्वेग : 05:18 PM से 06:52 PM
रात्रि का चौघड़िया :
-
शुभ : 06:52 PM से 08:18 PM
-
अमृत : 08:18 PM से 09:44 PM
-
चर : 09:44 PM से 11:09 PM
-
रोग : 11:09 PM से 12:35 AM, 07 सितंबर
-
काल : 12:35 AM से 02:01 AM, 07 सितंबर
-
लाभ : 02:01 AM से 03:27 AM, 07 सितंबर
-
उद्वेग : 03:27 AM से 04:52 AM, 07 सितंबर
-
शुभ : 04:52 AM से 06:18 AM, 07 सितंबर
आज का राशिफल :
मेष : आज भविष्य को लेकर कोई ठोस योजना बना सकते हैं। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका व्यवहार मजबूत रहेगा। विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
वृषभ : नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। अपनी नकारात्मक आदतों पर नियंत्रण रखें। गरिष्ठ और तला-भुना भोजन परेशानी बढ़ा सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ने की संभावना है।
मिथुन : जीवनसाथी का सहयोग आपको कार्य करने के लिए ऊर्जा देगा। करियर में नया मोड़ आ सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी समस्या का समाधान मिलने के योग हैं। धैर्य के साथ कार्य पूरा करें।
कर्क : कीमती वस्तुओं को लेकर तनाव हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। उच्च अधिकारियों की बात न टालें। आपकी सलाह लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
सिंह : आज काम का दबाव कम रहेगा। साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। अपनी कल्पनाओं को साकार करने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में ताजगी रहेगी। नए कार्यों को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन एक साथ कई काम करने से बचें।
कन्या : नए प्रकल्पों की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पुराने विवादों में दोबारा उलझने से बचें। खोई वस्तु वापस मिल सकती है।
तुला : रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्य आप पर गर्व करेंगे। आध्यात्मिक विषयों का अध्ययन कर सकते हैं, लेकिन इससे आपका ध्यान भी भटक सकता है। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यवसाय में सावधानी रखें।
वृश्चिक : आज का दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। आलस्य से बचें। मन किसी काम में नहीं लगेगा। प्रियजनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आ सकती है।
धनु : नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद मिल सकता है। कम प्रयास में कार्य सफल होंगे। मन में कई सवाल एक साथ चल सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में दैनिक आय बढ़ने के योग हैं।
मकर : जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। माता-पिता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे।
कुंभ : परिवार के लोग आपके निर्णयों से प्रसन्न रहेंगे। आज काम थोड़ा उलझा हुआ रहेगा। सहकर्मी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
मीन : घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हो सकती है। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी छवि को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में धन की कमी की आशंका है।

