RudraNewsExpress_Logo

Rashifal : मेष राशि वालों को मौका, कर्क वालों का कारोबार विस्तार, जानिए किस राशि वालों के लिये कैसा रहेगा आज का दिन!

 

दैनिक पंचांग एवं राशिफल

दिनांक: 21 सितम्बर 2026

संवत: विक्रम संवत 2083

मास: भाद्रपद

तिथि: शुक्ल पक्ष दशमी, 08:00 PM तक; उपरांत एकादशी

वार: सोमवार

सूर्योदय: 06:25 AM

सूर्यास्त: 06:35 PM

ऋतु: शरद ऋतु (द्रिक), वर्षा ऋतु (वैदिक)

अयन: दक्षिणायण

नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा, पूर्ण रात्रि तक

योग: शोभन, 04:06 PM तक; उपरांत अतिगण्ड

करण: तैतिल, 06:58 AM तक; उपरांत गर, 08:00 PM तक; इसके बाद वणिज

चन्द्रमा: धनु, 11:15 AM तक; उपरांत मकर

राहु काल: 07:56 AM से 09:27 AM

विशेष: दशावतार व्रत, रवि योग, विडाल योग।

दिन का चौघड़िया : 

अमृत - सर्वोत्तम: 06:25 AM से 07:56 AM

काल - हानि: 07:56 AM से 09:27 AM

शुभ - उत्तम: 09:27 AM से 10:58 AM

रोग - अमंगल: 10:58 AM से 12:30 PM

उद्वेग - अशुभ: 12:30 PM से 02:01 PM

चर - सामान्य: 02:01 PM से 03:32 PM

लाभ - उन्नति: 03:32 PM से 05:03 PM

अमृत - सर्वोत्तम: 05:03 PM से 06:35 PM

रात्रि का चौघड़िया : 

चर - सामान्य: 06:35 PM से 08:04 PM

रोग - अमंगल: 08:04 PM से 09:32 PM

काल - हानि: 09:32 PM से 11:01 PM

लाभ - उन्नति: 11:01 PM से 12:30 AM

उद्वेग - अशुभ: 12:30 AM से 01:59 AM

शुभ - उत्तम: 01:59 AM से 03:27 AM

अमृत - सर्वोत्तम: 03:27 AM से 04:56 AM

चर - सामान्य: 04:56 AM से 06:25 AM

दैनिक राशिफल

मेष: अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। महिलाओं को विशेष प्रशंसा मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और गुरुजनों का मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी मिलेगा।

वृषभ: अधीनस्थ कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। व्यवसाय में सहयोगियों से सहायता मिल सकती है। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और निर्माण कार्यों में गति आएगी। पिता आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन: कार्यक्षेत्र को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आज अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में परेशानी हो सकती है। व्यर्थ के कार्यों पर धन खर्च करने से बचें और अनावश्यक बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। म्यूचुअल फंड आदि में किया गया निवेश लाभकारी हो सकता है।

कर्क: पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं। रूठे मित्रों को मनाने के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। थोड़े प्रयास से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह: परिजन आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद हो सकता है। आयात-निर्यात संबंधी कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

कन्या: उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में आर्थिक लाभ हो सकता है। बच्चे अपनी गलतियों में सुधार करेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध करते समय सावधानी रखें। प्रेमीजन से दिल की बात साझा कर सकते हैं।

तुला: दाम्पत्य संबंध रोमांटिक रहेंगे। आध्यात्मिक चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं। छोटे उद्योगों में नुकसान की आशंका है। होटल कारोबार में भी कमी हो सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।

वृश्चिक: सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्ग लोग पुराने अनुभवों को याद कर प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम विवाह के लिए परिजनों को मनाने में आसानी हो सकती है। रुके हुए काम शुरू होने से प्रगति होगी। अच्छे ग्राहकों के कारण कारोबार में स्थिरता रहेगी।

धनु: कारोबार को स्थिर रखने के लिए उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। सामाजिक छवि अच्छी रहेगी। बीमार लोगों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचें। बेरोजगार लोगों को नौकरी की चिंता हो सकती है।

मकर: कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष हो सकता है। कार्य थोड़ी देरी से पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में गलत लोगों के कारण परेशानी हो सकती है। स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी आकर्षण के कारण रिश्तों में उलझन पैदा हो सकती है, लेकिन विवेक से स्थिति संभल जाएगी। पर्यटन के लिए यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

मीन: नौकरी से जुड़े इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। लोग आपकी विचारधारा से जल्दी प्रभावित होंगे। बड़े भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे।

FROM AROUND THE WEB