RudraNewsExpress_Logo

Rashifal: धनुवालों के लिए पॉजिटिव, जानिए किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन!

 

पंचांग : 14 नवम्बर 2026

विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948

मास : कार्तिक

पक्ष : शुक्ल पक्ष

तिथि : पंचमी, रात्रि 11:23 PM तक, इसके बाद षष्ठी

वार : शनिवार

सूर्योदय : 06:57 AM

सूर्यास्त : 05:45 PM

चन्द्रोदय : 11:20 AM

चन्द्रास्त : 09:36 PM

ऋतु : शरद 

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा, रात्रि 08:24 PM तक, इसके बाद उत्तराषाढ़ा

योग : शूल, 15 नवम्बर सुबह 06:22 AM तक, इसके बाद गण्ड

करण : बव, सुबह 10:02 AM तक

करण : बालव, रात्रि 11:23 PM तक

करण : कौलव

चन्द्र राशि : धनु, 15 नवम्बर सुबह 03:11 AM तक, इसके बाद मकर

सूर्य राशि : तुला

सूर्य नक्षत्र : विशाखा

राहुकाल : 09:39 AM से 11:00 AM

पर्व एवं विशेष : लाभ पंचमी, रवि योग, विडाल योग।

दिन का चौघड़िया :

काल : 06:57 AM से 08:18 AM तक।

शुभ : 08:18 AM से 09:39 AM तक।

रोग : 09:39 AM से 11:00 AM तक।

उद्वेग : 11:00 AM से 12:21 PM तक।

चर : 12:21 PM से 01:42 PM तक।

लाभ : 01:42 PM से 03:03 PM तक।

अमृत : 03:03 PM से 04:24 PM तक।

काल : 04:24 PM से 05:45 PM तक।

रात का चौघड़िया :

लाभ : 05:45 PM से 07:24 PM तक।

उद्वेग : 07:24 PM से 09:03 PM तक।

शुभ : 09:03 PM से 10:42 PM तक।

अमृत : 10:42 PM से 12:21 AM तक।

चर : 12:21 AM से 02:01 AM तक।

रोग : 02:01 AM से 03:40 AM तक।

काल : 03:40 AM से 05:19 AM तक।

लाभ : 05:19 AM से 06:58 AM तक।

राशिफल :

मेष : परिजनों का व्यवहार आपके प्रति विनम्र रहेगा। आपको उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दिनचर्या संयमित और व्यवस्थित बनी रहेगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा और बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जरूरत पड़ने पर दूसरों का सहयोग लेने में संकोच न करें।

वृषभ : तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में सकारात्मक विचारों और प्रेरणादायक गतिविधियों का सहारा लें। असंतुलित खानपान से कब्ज की समस्या हो सकती है। सभी के साथ सामान्य और संतुलित व्यवहार रखें। स्वार्थपूर्ण रवैये से आलोचना हो सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव से बचें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

मिथुन : उच्च अधिकारियों का सहयोग और अनुकूलता मिलेगी। दोपहर के बाद किसी रमणीय स्थल पर घूमने की योजना बन सकती है। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। कन्याओं के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने के योग हैं। मनोरंजन के लिए अच्छी वेबसीरीज या सिनेमा का आनंद ले सकते हैं।

कर्क : आज आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के सामने मन की बात रख सकते हैं। दूसरों के उलझे मामलों को सुलझाने की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। घरेलू खर्चों को लेकर कुछ मानसिक तनाव संभव है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह : नई परियोजनाओं को लेकर मित्रों के साथ सार्थक चर्चा होगी। आलस्य से दूर रहें और किसी भी चल रहे काम को अधूरा न छोड़ें। व्यवसाय में लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपनी कार्यक्षमता और सक्रियता बनाए रखें।

कन्या : पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में आज शांत रहना आपके हित में होगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। दिन कुछ उदासीनता भरा रह सकता है। कुछ लोग आपकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेंगे, जिससे मानसिक परेशानी हो सकती है।

तुला : कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना है। घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभप्रद साबित हो सकती हैं। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक : परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आर्थिक अभाव के कारण रुके हुए काम दोबारा शुरू होने के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने कानूनी विवाद का समाधान भी निकल सकता है।

धनु : मन में परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक परेशानियों का उचित समाधान मिल सकता है। साझेदारी में नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक रहेगा। संतान के व्यवहार से मन प्रसन्न होगा।

मकर : किसी भी प्रकार का निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। गूढ़ विषयों के अध्ययन से नए अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। समाज के प्रतिष्ठित लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य के कारण कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार से मन दुखी हो सकता है।

कुम्भ : अपने विचारों और उद्देश्यों में स्पष्टता बनाए रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग हैं। जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय होने की संभावना है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं।

मीन : नया निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर गहराई से विचार करें। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। संतान पर अपनी इच्छाओं का अनावश्यक दबाव न डालें। कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी और समझदारी बरतें।

FROM AROUND THE WEB