RudraNewsExpress_Logo

Rashifal : वृश्चिक वालों की आय बढ़ेगी, धनु वालों को शेयर से लाभ! जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा दिन !!

आज खास : गुरु प्रदोष व्रत, पंचक, रवि योग, आडल योग और विडाल योग।
 

दिनांक: 24 सितंबर 2026

संवत: 2083 विक्रम संवत

मास: भाद्रपद

तिथि: शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 11:18 PM तक, इसके बाद चतुर्दशी

वार: गुरुवार

सूर्योदय: 06:26 AM

सूर्यास्त: 06:31 PM

ऋतु: शरद

अयन: दक्षिणायण

नक्षत्र: धनिष्ठा 10:35 AM तक, इसके बाद शतभिषा

योग: धृति 03:55 PM तक, इसके बाद शूल

करण: कौलव 11:09 AM तक, तैतिल 11:18 PM तक, इसके बाद गर

चन्द्रमा: कुंभ राशि

राहु काल: 01:59 PM से 03:30 PM तक

विशेष: तृतीय चातुर्मास का दूसरा दिन, गुरु प्रदोष व्रत, पंचक, रवि योग, आडल योग और विडाल योग।

दिन का चौघड़िया:

शुभ: 06:26 AM से 07:57 AM

रोग: 07:57 AM से 09:27 AM

उद्वेग: 09:27 AM से 10:58 AM

चर: 10:58 AM से 12:29 PM

लाभ: 12:29 PM से 01:59 PM

अमृत: 01:59 PM से 03:30 PM

काल: 03:30 PM से 05:01 PM

शुभ: 05:01 PM से 06:31 PM

रात्रि का चौघड़िया:

अमृत: 06:31 PM से 08:01 PM

चर: 08:01 PM से 09:30 PM

रोग: 09:30 PM से 10:59 PM

काल: 10:59 PM से 12:29 AM

लाभ: 12:29 AM से 01:58 AM

उद्वेग: 01:58 AM से 03:28 AM

शुभ: 03:28 AM से 04:57 AM

अमृत: 04:57 AM से 06:26 AM

राशिफल

मेष: अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने की संभावना है। कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकांत समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

वृषभ: आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, जिससे थोड़ा तनाव रहेगा। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने मन की आवाज सुनें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है। व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय दें। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें।

कर्क: व्यवसाय में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। काम का दबाव अधिक हो तो उसे दूसरों में बांट दें। आज तनावमुक्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को धोखा मिलने की संभावना है।

सिंह: महिलाओं के लिए दिन कुछ कमजोर रह सकता है। नौकरी के इंटरव्यू में अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं। साझेदारी के कारोबार में पारदर्शिता रखें। संतान की तरक्की से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी रोमांटिक मूड में रहेगा।

कन्या: अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। मन कुछ विचलित हो सकता है। दूसरों से अधिक सलाह न लें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाकात हो सकती है।

तुला: दिन की शुरुआत आपके लिए अनुकूल नहीं रह सकती। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएगा। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। मन अशांत रह सकता है।

वृश्चिक: आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

धनु: शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। संतान के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे।

मकर: दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यापार में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे, जिससे यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करें।

कुंभ: दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। घर में अचानक अतिथियों के आने से परेशानी हो सकती है। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आएगी। विरोधी आपका मजाक उड़ा सकते हैं। धन उधार देने से पैसा फंस सकता है।

मीन: आज धन की स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी। दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी।

FROM AROUND THE WEB