Movie prime

आज खास : आज  द्वितीया तिथि 01:46 AM तक, चन्द्रमा मकर राशि पर, राहु काल 09:17 AM से 11:00 AM तक

 

दिनांक : 12/07/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : आज द्वितीया तिथि 01:46 AM तक उपरांत तृतीया

वार :  शनिवार 

सूर्योदय : 05:53 AM 

सूर्यास्त : 07:31 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   उत्तराषाढ़ा 06:36 AM तक उपरांत श्रवण 

योग :    विष्कुम्भ योग 07:31 PM तक, उसके बाद प्रीति योग

करण :   तैतिल 02:00 PM तक, बाद गर 01:46 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है 

राहु काल :  राहु काल 09:17 AM से 11:00 AM तक

दिन का चौघड़िया :

काल (काल वेला) 05:53 AM 07:35 AM
शुभ 07:35 AM 09:17 AM
रोग 09:17 AM 11:00 AM
उद्बेग 11:00 AM 12:42 PM
चर 12:42 PM 14:24 PM
लाभ (वार वेला) 14:24 PM 16:07 PM
अमृत 16:07 PM 17:49 PM
काल (काल वेला) 17:49 PM 19:31 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 19:31 PM 20:49 PM
उद्बेग 20:49 PM 22:07 PM
शुभ 22:07 PM 23:24 PM
अमृत 23:24 PM 00:42 AM
चर 00:42 AM 02:00 AM
रोग 02:00 AM 03:18 AM
काल 03:18 AM 04:35 AM
लाभ (काल रात्रि) 04:35 AM 05:53 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ : स्वास्थ्य को लेकर समस्या दूर होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। रुके हुये कार्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। उच्च दार्शनिक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे।

मिथुन : आज का दिन कुछ निराशाजनक हो सकता है। वर्तमान मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी-खाँसी की समस्या होने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। क्रोधी व्यवहार के कारण आपकी छवि होने की आशंका है। पूरी मेहनत से अपने काम में लगे रहें।

कर्क : नया काम आरम्भ करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। दोपहर के समय शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूरी मेहनत से आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। पार्टनरशिप को लेकर चली आ रही दुविधा समाप्त होगी।

सिंह : जीवनसाथी से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं।

कन्या : परिस्थितियाँ आपके लिये शानदार रहने वाली हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। अचल सम्पत्ति को लेकर विवाद शान्त हो सकते हैं।

तुला : शीघ्रता और भावुकता में लिये गये निर्णय आपको समस्या में डाल सकते हैं। भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। मन में कुछ बड़ा करने की योजना होगी। अपनी कमियों में सुधार करें। बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक : आज दिन उमंग और उत्साह से भरपूर रहेगा। धन के कारण जो काम लम्बित थे वे आज पुनः प्रारम्भ होने की सम्भावना है। परिवार के सदस्य आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नव विवाहित जोड़े यात्रा के लिये जा सकते हैं।

धनु : आपकी पाचन क्रिया थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी को उधार धन देने से पहले पेपरवर्क अवश्य कर लें। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से समस्या हो सकती है।

मकर : कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। थोक व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अध्यात्म में आप अत्यन्त रुचि ले सकते हैं। आज प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं।

कुम्भ : आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। धैर्य बनाकर रखें और प्रयास करते रहें। क्योंकि आपके काम देरी से ही सही पर पूर्ण अवश्य होंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चिन्ता होने की सम्भावना है। लोग आपके ऊपर गलत आरोप लगा सकते हैं।

मीन : समाज के प्रभावशाली लोगों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। प्रेमी जन के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे। रुके हुये काम आज करने का मन बनायेंगे। आज आप घर पर बहुत अच्छा समय बितायेंगे। आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी।