आज खास : आज द्वादशी तिथि 11:10 PM तक, चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर, राहु काल 07:33 AM से 09:16 AM तक
दिनांक : 07/07/2025
सम्वत् : 2082
मास : आषाढ़ - शुक्ल पक्ष
तिथि : आज द्वादशी तिथि 11:10 PM तक उपरांत त्रयोदशी
वार : सोमवार
सूर्योदय : 05:50 AM
सूर्यास्त : 07:32 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : अनुराधा 01:11 AM तक उपरांत ज्येष्ठा
योग : शुभ योग 10:02 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग
करण : बव 10:16 AM तक, बाद बालव 11:10 PM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 07:33 AM से 09:16 AM तक
दिन का चौघड़िया :
अमृत | 05:50 AM | 07:33 AM |
काल (काल वेला) | 07:33 AM | 09:16 AM |
शुभ | 09:16 AM | 10:58 AM |
रोग | 10:58 AM | 12:41 PM |
उद्बेग | 12:41 PM | 14:24 PM |
चर | 14:24 PM | 16:07 PM |
लाभ (वार वेला) | 16:07 PM | 17:49 PM |
अमृत | 17:49 PM | 19:32 PM |
रात का चौघड़िया :
चर | 19:32 PM | 20:49 PM |
रोग | 20:49 PM | 22:07 PM |
काल | 22:07 PM | 23:24 PM |
लाभ (काल रात्रि) | 23:24 PM | 00:41 AM |
उद्बेग | 00:41 AM | 01:59 AM |
शुभ | 01:59 AM | 03:16 AM |
अमृत | 03:16 AM | 04:33 AM |
चर | 04:33 AM | 05:51 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने महत्वपूर्ण सामानों को सम्भालकर रखें। रुके हुये कार्यों को लेकर थोड़ा चिन्तित हो सकते हैं। व्यर्थ के झगड़ों के कारण आपका व्यवहार खराब हो सकता है। तान्त्रिक और गुप्त साधनाओं के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है।
वृषभ : महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की बॉस प्रशंसा कर सकते हैं। लोग आपकी बातों को अत्यधिक महत्व देंगे। कारोबार में आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है।
मिथुन : राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। बैंकिंग और मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सोशल मीडिया में आपके नये मित्र बन सकते हैं। व्यावसायिक उद्देश्य को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
कर्क : भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में अति उत्तम प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को ख्याति मिल सकती है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी।
सिंह : आज आप अत्यन्त प्रसन्नता महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। ऑनलाइन कारोबार से लाभ होगा। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।
कन्या : आज आप एक साथ कई सारे काम करने से बचें। महिलाओं को पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। आपके ऊपर घर वालों का दबाव रहेगा। प्रिय जनों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। घर वालों के कारण आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं।
तुला : अपने लक्ष्यों के प्रति अत्यन्त गम्भीर रहेंगे। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होने की सम्भावना बन रही है। नजदीकी लोगों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों का आनन्द उठायेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अधिक सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बड़े बुजुर्गों से आपकी मत भिन्नता दूर होगी। कार्यक्षेत्र की समस्या आज दूर होगी। उच्चाधिकारियों से अधिक बहस न करें। शेयर मार्केट आदि से आपको लाभ मिलेगा।
धनु : कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत आपको बचना चाहिये। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में अधिक ध्यान देना चाहिये। वाहन के रखरखाव पर धन खर्च होगा।
मकर : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपेक्षित कार्य समय से पूर्ण न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं। परोपकार के कार्यों में धन खर्च होगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। किसी नये काम की योजना बना सकते हैं। आपके साथियों के बीच आपसी तनाव हो सकता है।कुम्भ : कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।