आज खास : आज सप्तमी तिथि 07:09 PM तक, चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर, राहु काल 02:24 PM से 04:06 PM तक
दिनांक : 17/07/2025
सम्वत् : 2082
मास : श्रावण कृष्ण पक्ष
तिथि : आज सप्तमी तिथि 07:09 PM तक उपरांत अष्टमी
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 05:55 AM
सूर्यास्त : 07:30 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : रेवती 03:39 AM तक उपरांत अश्विनी
योग : अतिगण्ड योग 09:28 AM तक, उसके बाद सुकर्मा योग
करण : विष्टि 08:07 AM तक, बाद बव 07:09 PM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : आज 11:58 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा
सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 02:24 PM से 04:06 PM तक
दिन का चौघड़िया :
| शुभ (वार वेला) | 05:55 AM | 07:37 AM |
| रोग | 07:37 AM | 09:19 AM |
| उद्बेग | 09:19 AM | 11:01 AM |
| चर | 11:01 AM | 12:42 PM |
| लाभ | 12:42 PM | 14:24 PM |
| अमृत | 14:24 PM | 16:06 PM |
| काल (काल वेला) | 16:06 PM | 17:48 PM |
| शुभ (वार वेला) | 17:48 PM | 19:30 PM |
रात का चौघड़िया :
| अमृत | 19:30 PM | 20:48 PM |
| चर | 20:48 PM | 22:06 PM |
| रोग | 22:06 PM | 23:24 PM |
| काल | 23:24 PM | 00:43 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 00:43 AM | 02:01 AM |
| उद्बेग | 02:01 AM | 03:19 AM |
| शुभ | 03:19 AM | 04:37 AM |
| अमृत | 04:37 AM | 05:56 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों को परेशानी हो सकती है। अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
वृषभ : व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे लेकिन आपके खर्च भी बढ़ेंगे।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। धन की कमी से रुके कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। आपको व्यापार में बड़े अवसर मिल सकते हैं। अपनी पुरानी गलतियों का विश्लेषण करेंगे। मानसिक समस्याओं का अन्त होगा।
कर्क : यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो आपको इस पर नियन्त्रण करना चाहिये। लोग आपकी आलोचना करेंगे। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक होने की आशंका है। गरिष्ठ भोजन का सेवन आपको नहीं करना चाहिये। इससे कमर दर्द और पेट की बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं।
सिंह : विज्ञान और तकनीक के प्रति अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। घर में आपका मन नहीं लगेगा। तीर्थ स्थल की यात्रा हो सकती है। हिसाब-किताब में आपको पारदर्शिता रखनी चाहिये। अपने स्वाभिमान से समझौता न करें।
कन्या : आपकी आय में वृद्धि होगी। बच्चे अत्यन्त अनुशासित रहेंगे। रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात होगी। पुराना रोग कष्ट दे सकता है।
तुला : विरोधी आपके प्रति सक्रिय रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। पिताजी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अति-उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक : नयी नौकरी के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन में अज्ञात कारणों से चिन्ता रहेगी। करियर को लेकर आप पूरी तरह से एकाग्रचित्त रहेंगे। व्यवसाय में आपको शानदार धन लाभ मिलेगा।
धनु : नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। सन्तान की उन्नति से आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। पूर्व में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। आपकी प्रतिभा और योग्यता की प्रशंसा होगी। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
मकर : राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर वक्तव्य देने चाहिये। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आज आपका मन अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। बढ़ते खर्चों को लेकर निराशा होने की सम्भावना है। बच्चों के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर निष्ठावान रहना चाहिये।कुम्भ : अटके हुये काम दोबारा शुरू होंगे। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। अति उत्साह में कोई नया काम आरम्भ न करें।

