Movie prime

आज खास : आज एकादशी तिथि 01:12 PM तक, चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर, राहु काल 04:01 PM से 05:40 PM तक

 

दिनांक : 05/08/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : एकादशी तिथि 01:12 PM तक उपरांत द्वादशी 

वार :  मंगलवार 

सूर्योदय : 06:05 AM 

सूर्यास्त : 07:19 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   ज्येष्ठा 11:22 AM तक उपरांत मूल 

योग :  इन्द्र योग 07:24 AM तक, उसके बाद वैधृति योग

करण : विष्टि 01:12 PM तक, बाद बव 01:45 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  आज 11:22 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 04:01 PM से 05:40 PM तक

दिन का चौघड़िया :

रोग 06:05 AM 07:45 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:45 AM 09:24 AM
चर 09:24 AM 11:03 AM
लाभ 11:03 AM 12:42 PM
अमृत 12:42 PM 14:21 PM
काल (काल वेला) 14:21 PM 16:01 PM
शुभ 16:01 PM 17:40 PM
रोग 17:40 PM 19:19 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 19:19 PM 20:40 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:40 PM 22:01 PM
उद्बेग 22:01 PM 23:22 PM
शुभ 23:22 PM 00:43 AM
अमृत 00:43 AM 02:03 AM
चर 02:03 AM 03:24 AM
रोग 03:24 AM 04:45 AM
काल 04:45 AM 06:06 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज घर के छूटे कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। उच्च शिक्षा में परेशानियाँ होंगी। आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

वृषभ : दाम्पत्य सम्बन्धों में संवादहीनता न होने दें। अपने स्वभाव में लचीलापन रखना आवश्यक है। नजदीकी लोगों की सलाह को अनसुना करना नुकसानदेह हो सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाकर रखना हितकर होगा।

मिथुन : वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। काफी समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलेगी। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। रिटेल से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कर्क : आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों से नुकसान होगा। उच्च रक्तचाप के कारण समस्या होगी। आपको सभी काम समय पर करने चाहिये। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

सिंह : दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर समस्या हो सकती है। निवेश के दौरान सावधानी रखें। अधिकारी वर्ग के साथ तनाव हो सकता है। श्वसन के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

कन्या : रियल एस्टेट से जुड़े नये सौदों को जाँच-परख कर ही करें। वायरल बुखार की समस्या हो सकती है। जाने-अनजाने में आपसे कुछ त्रुटियाँ हो सकती हैं। महिलाओं को किचन में उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिये। अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय उन्हें दूर करने का प्रयास करें।

तुला : कार्यक्षेत्र में स्थायीत्व बढ़ेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। उच्च अधिकारियों से आपको मदद लेनी चाहिये। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने वाली है। आपकी बातों से लोग अत्यन्त प्रभावित रहेंगे।

वृश्चिक : नयी साझेदारियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। कारोबार में कुछ अवरोधो का सामना करना पड़़ सकता है। पड़ोसियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है।

धनु : दाम्पत्य सम्बन्धों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। समाज में आपको उचित मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशान्ति दूर होगी।

मकर : आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें। वाहन चलाते समय चोट लग सकती है। जीवनसाथी से कुछ मतभेद उभर सकते हैं।

कुम्भ : कारोबार में नयी शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। मित्रों व सहयोगियों की मदद करने से आत्मिक सन्तुष्टि होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। नवीन परियोजनाओं को आरम्भ करने में सफलता मिलेगी।

मीन : आज आप अत्यधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। किसी राजनीतिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेमी जन से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।