Movie prime

आज खास : आज दशमी तिथि 05:22 PM तक, चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर, राहु काल  07:49 AM से 09:26 AM तक

 

दिनांक : 18/08/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : दशमी तिथि 05:22 PM तक उपरांत एकादशी

वार :  सोमवार 

सूर्योदय : 06:12 AM 

सूर्यास्त : 07:08 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 02:06 AM तक उपरांत आद्रा

योग : हर्षण योग 10:59 PM तक, उसके बाद वज्र योग

करण : वणिज 06:22 AM तक, बाद विष्टि 05:23 PM तक, बाद बव 04:26 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  आज 02:40 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  07:49 AM से 09:26 AM तक

दिन का चौघड़िया :

अमृत 06:12 AM 07:49 AM
काल (काल वेला) 07:49 AM 09:26 AM
शुभ 09:26 AM 11:03 AM
रोग 11:03 AM 12:40 PM
उद्बेग 12:40 PM 14:17 PM
चर 14:17 PM 15:54 PM
लाभ (वार वेला) 15:54 PM 17:31 PM
अमृत 17:31 PM 19:08 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:08 PM 20:31 PM
रोग 20:31 PM 21:54 PM
काल 21:54 PM 23:17 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:17 PM 00:40 AM
उद्बेग 00:40 AM 02:03 AM
शुभ 02:03 AM 03:26 AM
अमृत 03:26 AM 04:50 AM
चर 04:50 AM 06:13 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आपको कई नये लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभिन्नता उभर सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें और अपना काम करते रहें। पड़ोसियों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।

वृषभ : आज आपके सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप खरीदारी करते हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व सम्बन्धी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन के साथ घूमने जा सकते हैं।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार दोहराने से बचें। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। नजदीकी सम्बन्धों में सम्वादहीनता उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें। यात्रा में असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क : किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। मनोरञ्जन के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। आप दूसरों की सहायता को लेकर तत्पर रहेंगे। जमा-पूँजी को किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बनायेंगे। गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या : विदेश में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं। गुरुतुल्य लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तुला : किसी तरह की बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। गलत लोगों की सलाह के कारण व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारें व उन्हें दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें।

वृश्चिक : नयी जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। घर में हास्य व मनोरञ्जन का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिये दिन उत्तम है। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।

धनु : आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जहाँ आवश्यक न हो वहाँ बोलने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है।

मकर : व्यवसाय की किसी तकनीकी त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा। मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी।

कुम्भ : अव्यावहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यो में कुछ विलम्ब हो सकता है। धन उधार देने से बचें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। परिवार में आन्तरिक मतभेद उभर सकते हैं।

मीन : आज का दिन अत्यन्त शुभ रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी।