Movie prime

आज खास : आज दशमी तिथि 03:53 AM तक, चन्द्रमा धनु राशि पर, राहु काल 03:44 PM से 05:18 PM तक

 

दिनांक : 2/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : दशमी तिथि 03:53 AM तक उपरांत एकादशी 

वार :  मंगलवार 

सूर्योदय : 06:19 AM 

सूर्यास्त : 06:52 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  मूल 09:51 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा

योग :  प्रीति योग 04:39 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग 

करण : तैतिल 03:23 PM तक, बाद गर 03:53 AM तक, बाद वणिज 

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 03:44 PM से 05:18 PM तक

दिन का चौघड़िया :

रोग 06:19 AM 07:54 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:54 AM 09:28 AM
चर 09:28 AM 11:02 AM
लाभ 11:02 AM 12:36 PM
अमृत 12:36 PM 14:10 PM
काल (काल वेला) 14:10 PM 15:44 PM
शुभ 15:44 PM 17:18 PM
रोग 17:18 PM 18:52 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 18:52 PM 20:18 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:18 PM 21:44 PM
उद्बेग 21:44 PM 23:10 PM
शुभ 23:10 PM 00:36 AM
अमृत 00:36 AM 02:02 AM
चर 02:02 AM 03:28 AM
रोग 03:28 AM 04:54 AM
काल 04:54 AM 06:20 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियाँ लगी रहेंगी। लेकिन दोपहर के बाद काफी सारी परिस्थितियाँ आप अनुकूल कर लेंगे। प्रेमीजन का साथ आपको काफी मानसिक बल देगा। दूसरों की सहायता करने के लिये तत्पर रहेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

वृषभ : दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान रखना पड़ेगा। आप शुभ कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। व्यापारियों को ग्राहकों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गलत कार्यप्रणाली से आपको बचना चाहिये।

मिथुन : विरोधी आपका उपहास कर सकते हैं। मन में अस्थिरता और तनाव की स्थिति रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। गले में संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्धों के कारण परेशानियाँ उत्पन्न होंगी।

कर्क : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भविष्य के लिये आप बड़ी योजना बना सकते हैं। मांगलिक कार्य में आप सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। अचानक धन लाभ होने की प्रबल सम्भावना है।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। मौसम में अचानक बदलाव के कारण आपको समस्या हो सकती है। बच्चों को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान होगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

कन्या : जिद्दीपन वाले व्यवहार से आपको बचना चाहिये। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दूसरों की भावनाओं पर अधिक विश्वास न करें। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। एलर्जी और खाँसी जैसी समस्या हो सकती है।

तुला : आपको कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन अनुकूल है। आपको अच्छे सम्पर्कों का लाभ अवश्य मिलेगा। छोटे भाई बहनों की उन्नति से आप प्रसन्न होंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक : दिन प्रसन्नता और उत्साह से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे।

धनु : विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। सन्तान के रवैये से आप सन्तुष्ट रहेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सभी आवश्यक कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जायेंगे।

मकर : युवा नौकरी को लेकर परेशान हो सकते हैं। महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। इसीलिये आज यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान के प्रति विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक कार्यों के लिये अपना समय व्यर्थ न करें। क्रोध और अहंकारी व्यक्तित्व के प्रदर्शन से आपको बचना चाहिये। संयम से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी।

कुम्भ : आकस्मिक यात्रा की सम्भावना बन सकती है। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें। रिश्तेदारों पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। प्रेमीजन के साथ समय बितायेंगे। पेट में कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है। शाम के समय किसी सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है।

मीन : आपकी निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। विरोधी आपके मित्र बन सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। जिसके सार्थक परिणाम भी आपको शीघ्र प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ आनन्द का समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।