Movie prime

आज खास : आज नवमी तिथि 09:42 AM तक, चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर, राहु काल  05:41 PM से 07:21 PM तक

 

दिनांक : 03/08/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : नवमी तिथि 09:42 AM तक उपरांत दशमी 

वार :  रविवार 

सूर्योदय : 06:04 AM 

सूर्यास्त : 07:21 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   विशाखा 06:35 AM तक उपरांत अनुराधा 

योग :    शुक्ल योग 06:24 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग 

करण : कौलव 09:42 AM तक, बाद तैतिल 10:45 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  05:41 PM से 07:21 PM तक

दिन का चौघड़िया :

उद्बेग 06:04 AM 07:44 AM
चर 07:44 AM 09:23 AM
लाभ 09:23 AM 11:03 AM
अमृत (वार वेला) 11:03 AM 12:42 PM
काल (काल वेला) 12:42 PM 14:22 PM
शुभ 14:22 PM 16:01 PM
रोग 16:01 PM 17:41 PM
उद्बेग 17:41 PM 19:21 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 19:21 PM 20:41 PM
अमृत 20:41 PM 22:02 PM
चर 22:02 PM 23:22 PM
रोग 23:22 PM 00:43 AM
काल 00:43 AM 02:03 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:03 AM 03:24 AM
उद्बेग 03:24 AM 04:44 AM
शुभ 04:44 AM 06:05 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपको स्वास्थ्य सेवाओं में धन खर्च करना पड़ सकता है। आज का दिन आपकी सोच के बिलकुल विपरीत होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ ईगो की समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सक्रिय रहें। दूसरों पर नियन्त्रण करने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये।

वृषभ : विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। योजना के अनुसार आपके कार्य पूरे हो जायेंगे। उच्च अधिकारी आपके ऊपर अत्यधिक निर्भर रहेंगे। व्यवसाय में काफी अच्छा काम करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

मिथुन : आज रोगियों की सेवा करने में अपना धन खर्च कर सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपने विचारों से लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे। आज जल्दबाजी में कोई काम न करें वरना आपको दोबारा वही काम दोहराना पड़ सकता है। व्यस्तता के कारण थोड़ी थकान हो सकती है।

कर्क : कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। किसी के ऊपर भी सहज विश्वास न करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आपके रुके काम बन सकते हैं। विद्वानों के साथ संगत होगी। आपके मन में जिम्मेदारी का भाव रहेगा।

सिंह : परिवार में लोगों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। सेहत को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। वाणी और व्यवहार में सन्तुलन बनाकर रखें। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या : विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकते हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। आपको किसी मित्र से शुभ सूचना या सलाह मिल सकती है। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आयें। आज आप अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा।

तुला : कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। प्रशासन के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित रखें। धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनायेंगे। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक : आपका पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने को लेकर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय बितायेंगे। दिनचर्या अत्यन्त अनुशासित रहने वाली है। अपने कार्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

धनु : नये व्यवसाय पर धन खर्च करना आपके लिये उचित नहीं है। मन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होने की आशंका है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक यात्रा का जोखिम न लें। काम करते समय लापरवाही न करें।

मकर : आज कुछ अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आपको पुराने अनुभवों का आज पर्याप्त लाभ मिलेगा। संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों को ख्याति प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

कुम्भ : सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। फाइनेन्स से जुड़ी गतिविधियों से धन लाभ होगा। अपने विवेक का पालन करें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पिता की सलाह से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे।

मीन : आपको एकपक्षीय सोच रखने से बचना चाहिये। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में न रहें। सोचे हुये काम आसानी से पूरे होते प्रतीत होंगे। भाइयों और मित्रों से मतभेद दूर होंगे।