आज खास : द्वादशी तिथि पूरे दिन और रात, चंद्रमा वृषभ राशि पर, राहु काल शाम 05:48 बजे से

दिनांक : 22/06/2025
सम्वत् : 2082
मास : आषाढ़ - कृष्ण पक्ष
तिथि : आज द्वादशी तिथि 01:22 AM तक उपरांत त्रयोदशी
वार : रविवार
सूर्योदय : 05:45 AM
सूर्यास्त : 07:31 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : भरणी 05:38 PM तक उपरांत कृत्तिका
योग :सुकर्मा योग 04:57 PM तक, उसके बाद धृति योग
करण : कौलव 02:56 PM तक, बाद तैतिल 01:22 AM तक, बाद गर
चन्द्रमा : आज 11:03 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : 05:48 PM से 07:31 PM तक
आज के त्योहार एवं व्रत: योगिनी एकादशी, योगिनी एकादशी पारण, वैष्णव योगिनी एकादशी
दिन का चौघड़िया :
उद्बेग | 05:45 AM | 07:28 AM |
चर | 07:28 AM | 09:12 AM |
लाभ | 09:12 AM | 10:55 AM |
अमृत (वार वेला) | 10:55 AM | 12:38 PM |
काल (काल वेला) | 12:38 PM | 14:22 PM |
शुभ | 14:22 PM | 16:05 PM |
रोग | 16:05 PM | 17:48 PM |
उद्बेग | 17:48 PM | 19:31 PM |
रात का चौघड़िया :
शुभ | 19:31 PM | 20:48 PM |
अमृत | 20:48 PM | 22:05 PM |
चर | 22:05 PM | 23:22 PM |
रोग | 23:22 PM | 00:38 AM |
काल | 00:38 AM | 01:55 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 01:55 AM | 03:12 AM |
उद्बेग | 03:12 AM | 04:29 AM |
शुभ | 04:29 AM | 05:45 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। अनुसन्धान सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुये लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप परिवार को पर्याप्त समय देंगे। छोटे कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
वृषभ : घर में किसी बात के कारण आपके ऊपर दबाव बन सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आपका हृदय व्यथित हो सकता है। अपने शत्रुओं को कमजोर समझने की गलती न करें। छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। इसीलिये आज कोई बड़ा निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये।
मिथुन :जॉब में स्थान-परिवर्तन करने के लिये दिन शुभ है। नयी पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन प्रेम और रोमान्स से भरपूर रहने वाला है। होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबार में आय काफी तेजी से बढ़ने की सम्भावना है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
कर्क :आज आप अपने सहकर्मियों और विरोधियों के ऊपर काफी हावी रहेंगे। कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज दूर होगा। समाज में आपका काफी सम्मान बढ़ने वाला है। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। कारोबार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं।
सिंह :आपके सुझावों से लोगों को काफी अच्छा लाभ होगा। शत्रु आपका मनोबल तोड़ने का प्रयास करेंगे पर सफल नहीं होंगे। अध्यात्मिक विषयों और दर्शन को लेकर उत्साहित रहेंगे। उच्च अधिकारियों के लिये आज का दिन शान्तिदायक हो सकता है। अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं।
कन्या : शुगर के रोगियों को तनाव और अत्यधिक मेहनत वाले कार्यों से बचना चाहिये। आपको अपनी छवि की काफी चिन्ता रहेगी। यात्रा अत्यन्त खर्चीली और उदासीन हो सकती है। अपनी कमजोरियों पर पर्दा न डालें। कार्यक्षेत्र में आपकी इच्छानुसार काम होंगे।
तुला : आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। वैवाहिक जीवन की उथल-पुथल शान्त हो सकती है। शुभचिन्तक आपको अच्छी सलाह देने का प्रयास करेंगे। कारोबार में विस्तार करने के लिये अच्छा समय है। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास और मजबूती बढ़ेगी।
वृश्चिक :परिजनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। अति आत्मविश्वासी रवैये से आपको बचना चाहिये। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। लेकिन आप सब आसानी से सम्भाल लेंगे। विरोधी आपके हितैषियों से आलोचना कर सकते हैं।
धनु : कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ हो सकता है। सन्तान के करियर की चिन्ता दूर होगी। आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। रचनात्मक विचारों के कारण लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। साझेदारों के साथ मतभेद दूर होंगे।
मकर :सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद हो सकता है। धन को लेकर किसी से वादा न करें। यदि काम पर आप एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं तो आपको कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिये। अपने निजी कार्य दूसरों के विश्वास में न छोड़ें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे।कुम्भ : आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। यदि आप जॉब बदलना चाह रहे हैं तो दिन विशेष रूप से अनुकूल है। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। निजी सम्बन्धों की समस्या को सुलझा लेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। समाज सेवा में आप काफी सहभागी रहेंगे।