Movie prime

आज खास : आज चतुर्थी तिथि 09:14 AM तक, चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर,  राहु काल​​​​​​​  05:49 PM से 07:32 PM तक

 

दिनांक : 29/06/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आषाढ़ - कृष्ण पक्ष 

तिथि : आज चतुर्थी तिथि 09:14 AM तक उपरांत पंचमी

वार :  रविवार 

सूर्योदय : 05:47 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आश्लेषा 06:34 AM तक उपरांत मघा

योग :  वज्र योग 05:58 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग

करण :  विष्टि 09:15 AM तक, बाद बव 09:13 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है 

राहु काल :  05:49 PM से 07:32 PM तक

दिन का चौघड़िया :

उद्बेग 05:47 AM 07:30 AM
चर 07:30 AM 09:13 AM
लाभ 09:13 AM 10:57 AM
अमृत (वार वेला) 10:57 AM 12:40 PM
काल (काल वेला) 12:40 PM 14:23 PM
शुभ 14:23 PM 16:06 PM
रोग 16:06 PM 17:49 PM
उद्बेग 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 19:32 PM 20:49 PM
अमृत 20:49 PM 22:06 PM
चर 22:06 PM 23:23 PM
रोग 23:23 PM 00:40 AM
काल 00:40 AM 01:57 AM
लाभ (काल रात्रि) 01:57 AM 03:14 AM
उद्बेग 03:14 AM 04:31 AM
शुभ 04:31 AM 05:48 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। नया रोजगार शुरू करने के योग बन रहे हैं। कमीशन के कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। नये काम को टालने से बचना चाहिये।

वृषभ : परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने सम्पर्कों को मजबूत कर लें। कोई बड़ा व्यापारिक ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। रियल एस्टेट में निवेश शुभ होगा।

मिथुन :बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी योग्यता को लोग सराहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपके लिये बहुत ही अच्छा दिन रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है।

कर्क : परिवार में आपसी विश्वास में कमी उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिये। आलस्य के कारण आप काम से बचने का प्रयास करेंगे। नयी भूमि-सम्पत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आपको परेशान करेंगी।

सिंह : परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा। आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कन्या : अपना समय व्यर्थ में बर्बाद न करें। सही समय पर काम पूरा न कर पाने के कारण आपको कठिनाई हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को बाहरी लोगों से साझा न करें। प्रेम सम्बन्धों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। आपके सम्मान में कमी आने के योग बन रहे हैं।

तुला : कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। ऑनलाइन व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपनी प्रतिभाओं और क्षमताओं को पहचानें। घर की समस्या दूर होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक :घर-गृहस्थी की समस्या दूर होने की सम्भावना बन रही है। विद्यार्थियों को जॉब के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। उच्चाधिकारी आपका काफी सहयोग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में सहयोगियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे।

धनु : अपने विचारों को सकारात्मक रखें। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी। धन के लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों के कारण थोड़े निराश होंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अनजान व्यक्तियों के साथ सम्पर्क बनाकर रखें।

मकर : कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। विवाहेतर सम्बन्धों के कारण कठिनाई होगी। भावुकता के कारण लिये गये निर्णय आपको नुकसान पहुँचायेंगे। बच्चों के साथ आपको सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। स्वभाव में चिड़चिड़ेपन के कारण थोड़ी परेशानी होगी।

कुम्भ :वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। बड़े कारोबारी ऑर्डर मिल सकते हैं। आपका मन सन्तुष्ट रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन :आज आपसे कोई भूल हो सकती है। पुण्य कार्यों पर आपको धन खर्च होगा। मन में सन्तुष्टि का भाव रहेगा। सभी कार्य पूरे मनोयोग से करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की सम्भावना है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

FROM AROUND THE WEB