Movie prime

आज खास : आज नवमी तिथि 04:32 PM तक, चन्द्रमा तुला राशि पर, राहु काल 10:58 AM से 12:41 PM तक

 

दिनांक : 04/07/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आषाढ़ - शुक्ल पक्ष

तिथि : आज नवमी तिथि 04:32 PM तक उपरांत दशमी

वार :  शुक्रवार 

सूर्योदय : 05:49 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  चित्रा 04:50 PM तक उपरांत स्वाति

योग : शिव योग 07:35 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग

करण :  कौलव 04:32 PM तक, बाद तैतिल 05:46 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है 

राहु काल :  राहु काल 10:58 AM से 12:41 PM तक

दिन का चौघड़िया :

चर 05:49 AM 07:32 AM
लाभ 07:32 AM 09:15 AM
अमृत (वार वेला) 09:15 AM 10:58 AM
काल (काल वेला) 10:58 AM 12:41 PM
शुभ 12:41 PM 14:24 PM
रोग 14:24 PM 16:06 PM
उद्बेग 16:06 PM 17:49 PM
चर 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:32 PM 20:49 PM
काल 20:49 PM 22:07 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:07 PM 23:24 PM
उद्बेग 23:24 PM 00:41 AM
शुभ 00:41 AM 01:58 AM
अमृत 01:58 AM 03:15 AM
चर 03:15 AM 04:32 AM
रोग 04:32 AM 05:49 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। उच्चधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। शेयर मार्केट में जोखिम भरा निवेश न करें। व्यापार में महत्वपूर्ण अनुबन्ध करने से आज आपको बचना होगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृषभ : आज आप कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यों को अन्जाम दे सकते हैं। आप लोगों की समस्याओं को सुलझाने में रूचि लेंगे। पूरी तरह से अपने कारोबार में फोकस बनाये रखें। कोर्ट-कचहरी को लेकर चल रहे मामलों में विजय होने की सम्भावना है। यदि निजी रिश्तों में कुछ समस्या है तो आपको आज बहस करने से बचना चाहिये।

मिथुन : नव दम्पति किसी पर्यटन का विचार बना सकते हैं। आपकी उपलब्धियों की समूह में चर्चा होगी। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। आज आप मनोरञ्जन सम्बन्धी गतिविधियों में विशेष रुचि लेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

कर्क : आज पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। व्यापारी थोड़ा परेशान हो सकते हैं। अपनी गलत वृत्तियों पर नियन्त्रण रखें।

सिंह :आज आप काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं। तीर्थ यात्राओं में जाने का विचार बनायेंगे। आपकी सम्वादशैली से लोग आकर्षित रहने वाले हैं। मन में अनेक रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार हो सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

कन्या : परिवार में तालमेल की कमी महसूस होगी। नया कारोबार आरम्भ कर रहे हैं तो आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में अधिक समय व्यर्थ न करें। लेन-देन में चूक होने की आशंका है। आज बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

तुला : आपकी दिनचर्या अत्यन्त अनुशासित रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे काफी सन्तुष्ट रहेंगे। धन को लेकर कुछ परेशानी महसूस होगी। आपकी बातों से लोग आहत हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक : घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उग्र व्यवहार के कारण सभी के निशाने पर आ सकते हैं। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। गलत बातों को सिद्ध करने में अपना समय व्यर्थ न करें। दूसरों से अधिक अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।

धनु : आज आवश्यक कार्यों को दोपहर के पहले पूर्ण कर लें। गठिया-वात के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। नये सम्बन्धों के जन्म लेने की सम्भावना बन रही है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर तनाव कम रहेगा।

मकर : कारोबार को लेकर आप काफी गम्भीर प्रयास करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल काफी अच्छा रहेगा। मित्र आपके लिये विशेष सहायक सिद्ध होंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धीरे-धीरे परिस्थितियाँ पूर्ण रूप से आपके पक्ष में हो जायेंगी।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से परेशान होंगे। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने नये रूप में उभरकर सामने आ सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ अफवाहें उड़ सकती हैं।

मीन : आज दिन आपके लिये शुभ नहीं है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिन्ता महसूस हो सकती है। नये कार्यों में कुछ रुकावटें आने की आशंका है। व्यवसाय में कुछ गतिरोध महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। विद्वान लोगों से सलाह लेना उत्तम रहेगा।