आज खास : आज एकादशी तिथि 09:15 PM तक, चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर, राहु काल 05:49 PM से 07:32 PM तक
दिनांक : 06/07/2025
सम्वत् : 2082
मास : आषाढ़ - शुक्ल पक्ष
तिथि : आज एकादशी तिथि 09:15 PM तक उपरांत द्वादशी
वार : रविवार
सूर्योदय : 05:50 AM
सूर्यास्त : 07:32 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : विशाखा 10:41 PM तक उपरांत अनुराधा
योग : साध्य योग 09:27 PM तक, उसके बाद शुभ योग
करण : वणिज 08:09 AM तक, बाद विष्टि 09:15 PM तक, बाद बव
चन्द्रमा : आज 04:00 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 05:49 PM से 07:32 PM तक
दिन का चौघड़िया :
उद्बेग | 05:50 AM | 07:33 AM |
चर | 07:33 AM | 09:16 AM |
लाभ | 09:16 AM | 10:58 AM |
अमृत (वार वेला) | 10:58 AM | 12:41 PM |
काल (काल वेला) | 12:41 PM | 14:24 PM |
शुभ | 14:24 PM | 16:07 PM |
रोग | 16:07 PM | 17:49 PM |
उद्बेग | 17:49 PM | 19:32 PM |
रात का चौघड़िया :
शुभ | 19:32 PM | 20:49 PM |
अमृत | 20:49 PM | 22:07 PM |
चर | 22:07 PM | 23:24 PM |
रोग | 23:24 PM | 00:41 AM |
काल | 00:41 AM | 01:59 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 01:59 AM | 03:16 AM |
उद्बेग | 03:16 AM | 04:33 AM |
शुभ | 04:33 AM | 05:50 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष :आय के नये स्रोत निर्मित होने की सम्भावना है। धन से जुड़ी हुयी समस्याओं का निवारण होगा। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। सन्तान के लिये पूर्व में किये गये निवेश से लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ : आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति में आपको सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। बढ़ते हुये खर्चों को नियन्त्रित करने में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा।
मिथुन : व्यवसाय में क्लाइन्ट्स के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता मिल सकती है। काम के बोझ में कमी आयेगी। परिवार को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। प्रेमी जन की नाराजगी दूर करने के लिये उन्हें उपहार दे सकते हैं।
कर्क : आर्थिक मामलों को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है। आपके व्यवहार में अहंकार और अधिकार जताने की प्रवृत्ति हो सकती है। जिसके कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपनी मेहनत और योग्यता पर सन्देह न करें। दोपहर को आपके काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
सिंह :दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। शाम को परिजनों की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक बातों का तनाव न लें। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे।
कन्या : आज आप किसी कठिन प्रकल्प को चुन सकते हैं। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपको जिम्मेदारी वाला कार्य सौंप सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। दैनिक कार्यों के प्रति थोड़ी अरुचि हो सकती है।
तुला : किसी समाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपके सौन्दर्य और व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। दूर के रिश्तेदारों से आज मुलाकात होगी। घर में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। शाम को शरीर में थकावट महसूस हो सकती है। पूजा-पाठ व अध्यात्मिक विचार के प्रभाव में रहेंगे।
वृश्चिक : अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। आज आपको पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। युवा करियर को लेकर थोड़े विचलित हो सकते हैं। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।
धनु : परिस्थितियाँ आपके लिये अत्यन्त अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। काम का दबाव कम होने से मन हल्का रहेगा। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।
मकर : शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। आवश्यक कार्य विलम्ब के साथ पूर्ण होंगे। नये लक्ष्यों को निर्धारित व क्रियान्वित कर सकते हैं। नये विचारों के प्रभाव में आयेंगे। साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिलेगी। मेडिकल प्रोफेशनल के लिये आज दिन बहुत अच्छा है।कुम्भ : नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। घर में सौभाग्य का वातावरण रहेगा। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। धन के लेन-देन की बाधा दूर होगी। अध्ययन और अध्यापन में सफलता मिलेगी। लम्बी यात्राओं के लिये समय शुभ है। अव्यवहारिक निर्णय लेने से बचें।