Movie prime

आज खास : आज चतुर्दशी तिथि 02:12 PM तक, चन्द्रमा मकर राशि पर, राहु काल 11:03 AM से 12:42 PM तक

 

दिनांक : 08/08/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : चतुर्दशी तिथि 02:12 PM तक उपरांत पूर्णिमा 

वार :  शुक्रवार 

सूर्योदय : 06:07 AM 

सूर्यास्त : 07:17 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तराषाढ़ा 02:28 PM तक उपरांत श्रवण

योग : आयुष्मान योग 04:08 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग

करण : वणिज 02:12 PM तक, बाद विष्टि 01:52 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 11:03 AM से 12:42 PM तक

दिन का चौघड़िया :

चर 06:07 AM 07:46 AM
लाभ 07:46 AM 09:24 AM
अमृत (वार वेला) 09:24 AM 11:03 AM
काल (काल वेला) 11:03 AM 12:42 PM
शुभ 12:42 PM 14:21 PM
रोग 14:21 PM 15:59 PM
उद्बेग 15:59 PM 17:38 PM
चर 17:38 PM 19:17 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:17 PM 20:38 PM
काल 20:38 PM 21:59 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:59 PM 23:21 PM
उद्बेग 23:21 PM 00:42 AM
शुभ 00:42 AM 02:03 AM
अमृत 02:03 AM 03:25 AM
चर 03:25 AM 04:46 AM
रोग 04:46 AM 06:07 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। अचानक किसी आवश्यक कार्य से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति विषयों में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

वृषभ : अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च कर सकते हैं। दोस्तों के साथ भविष्य की किसी योजना को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे।

मिथुन : आज आप कोई नया काम आरम्भ करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें वरना नुकसान हो सकता है। आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं।

कर्क : कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे। किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध काफी अच्छे रहने वाले हैं। आपके सामाजिक सम्पर्क में वृद्धि हो सकती है। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

सिंह : आज आपका दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा।

कन्या : ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द करेंगे। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें। प्रेमी जन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।

तुला : आप जिस काम को आसान मान रहे थे वो आपको आज काफी परेशान कर सकता है। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी।

वृश्चिक : आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

धनु : कार्यक्षेत्र में विरोधी कमजोर पड़ते दिखाई देंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पूर्वार्ध में कर लेना हितकर होगा। आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

मकर : पुराने रुके हुये कार्य शुरू हो सकते हैं। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।

कुम्भ : महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। आपके कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।

मीन : आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी। जॉब में मनोनुकूल काम मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी।