आज खास : मिथुन संक्रांति, नवमी 02:32 AM बजे तक, राहू काल सुबह 09:09 बजे से
Jun 15, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 15/06/2024 सम्वत् : 2081 मास : ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि : नवमी 02:32 AM बजे तक तत्पश्चात दशमी वार : शनिवार सूर्योदय : 05:41 AM सूर्यास्त : 07:33 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण दिनमान : 13/52/00 घंटे अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 05:44 AM | 07:27 AM |
शुभ | 07:27 AM | 09:10 AM |
रोग | 09:10 AM | 10:54 AM |
उद्वेग | 10:54 AM | 12:37 PM |
चर | 12:37 PM | 02:20 PM |
लाभ | 02:20 PM | 04:03 PM |
अमृत | 04:03 PM | 05:46 PM |
काल | 05:46 PM | 07:30 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 07:30 PM | 08:46 PM |
उद्वेग | 08:46 PM | 10:03 PM |
शुभ | 10:03 PM | 11:20 PM |
अमृत | 11:20 PM | 12:37 AM* |
चर | 12:37 AM* | 01:54 AM* |
रोग | 01:54 AM* | 03:10 AM* |
काल | 03:10 AM* | 04:27 AM* |
लाभ | 04:27 AM* | 05:44 AM* |

वृषभ राशि : आज आप किसी परिजन के ऊपर नाराज हो सकते हैं। परिस्थितियाँ आपके आशानुकूल प्रतीत नहीं हो रही हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आप अपनी परिस्थितियों में कुछ बदलाव की अपेक्षा कर रहे हैं। कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।
कर्क राशि : व्यवसाय में आप कुछ बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। दूसरे शहरों में रहने वाले भाई-बहन से बात हो सकती है। छुट्टी मनाने के लिये किसी अध्यात्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आप आत्ममन्थन में काफी समय बिता सकते हैं।

कन्या राशि : आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यशैली में बदलाव करने से आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप परिस्थितियों के अनुसार बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय लेंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन उपलब्धिकारक हो सकता है।
तुला राशि : आज आपके मन में अजीबो-गरीब विचार चलते रहेंगे, लेकिन आपको आज काफी स्थिर रहने की आवश्यकता है। विदेश यात्रा को लेकर योजना बन सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप व्यस्त हो सकते हैं। दूसरों के ऊपर ज्यादा निर्भरता न रखें। किसी अन्य भाषा को सीखने में आप रुचि ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि : वैवाहिक जीवन रोमान्टिक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आपसे अधिकारी वर्ग के लोग परामर्श ले सकते हैं। आपको आज प्राथमिकता क्रम निर्धारित करने में कठिनाई होगी। जिसके कारण आपके कुछ आवश्यक काम आज छूट भी सकते हैं। दिखावा करने से आपको बचना चाहिये।
धनु राशि : कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको एक कठिन काम सौंपा जा सकता है, किन्तु आप उसे अच्छी तरह से पूरा कर पायेंगे। आपमें काम को लेकर अतिरिक्त उत्साह रहेगा। जिससे लोग काफी प्रभावित रहेंगे।
कुम्भ राशि : विरोधियों से सावधान रहें। आपका मन अशान्त रहेगा। अनावश्यक शंका के कारण आपके मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। क्रोधी व्यवहार का आपके व्यवसाय पर भी असर पड़ सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें, चलते हुये कार्यों पर ही ध्यान दें।
मीन राशि : आज आप परिजनों को समय देंगे। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। सहकर्मी आपसे काफी अच्छा व्यवहार करेंगे। आप तेजी से अटके हुये कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें।