RudraNewsExpress_Logo

आज खास : त्रयोदशी प्रातः 07.49 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:23 बजे से

 

आज का पंचांग

दिनांक : 20/06/2024 सम्वत् : 2081 मास : ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि : त्रयोदशी प्रातः 07.49 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी वार : गुरुवार सूर्योदय : 05:42 AM सूर्यास्त :  07:35 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : उत्तरायण अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक रहेगा दिनमान : 13/52/33 घंटे आज खास : त्रयोदशी प्रातः 07.49 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:23 बजे से नक्षत्र : अनुराधा शाम 06:10 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा योग : साध्य रात्रि 08:13 बजे तक तत्पश्चात शुभ करण : तैतिल प्रातः 07.49 बजे तक तत्पश्चात गर शाम 07:45 बजे तक तत्पश्चात वणिज चन्द्रमा : आज वृश्चिक राशि में रहेगा सूर्य : आज मिथुन राशि में रहेगा शिववास : नंदी पर प्रातः 07:49 बजे तक तत्पश्चात भोजन में राहू काल : आज दोपहर 02:23 बजे से दोपहर 04:07 बजे तक रहेगा दिशा शूल : दक्षिण दिशा में आज खास : त्रयोदशी प्रातः 07.49 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:23 बजे से  
दिन का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  शुभ  05:45 AM  07:28 AM
  रोग  07:28 AM  09:11 AM
 उद्वेग  09:11 AM  10:55 AM
   चर   10:55 AM  12:38 PM
  लाभ  12:38 PM  02:21 PM
  अमृत  02:21 PM  04:04 PM
  काल  04:04 PM  05:48 PM
   शुभ  05:48 PM  07:31 PM
         रात का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
 अमृत  07:31 PM  08:48 PM
  चर  08:48 PM  10:05 PM
  रोग  10:05 PM  11:21 PM
  काल  11:21 PM  12:38 AM*
  लाभ  12:38 AM*  01:55 AM*
  उद्वेग   01:55 AM*  03:12 AM*
   शुभ   03:12 AM*  04:28 AM*
  अमृत   04:28 AM*  05:45 AM*
         * अगला दिन आज खास : त्रयोदशी प्रातः 07.49 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:23 बजे से मेष राशि : कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेने से बचें। बच्चों का व्यवहार परिवार के बडों को व्यथित कर सकता है। पारिवारिक मामलों में लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं।
वृषभ राशि : व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में स्थायित्व देखने को मिलेगा। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। रुका हुआ सरकारी काम किसी राजनीतिक प्रभाव से हो सकता है। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सँभाल लेंगे।
मिथुन राशि : व्यापार में नया अनुबन्ध कर सकते है। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गयी हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझायें। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। परिजनों के प्रति आपके स्नेह में वृद्धि होगी। घर की जरूरतों का ध्यान रखें।
कर्क राशि : घर की जिम्मेदारियों का आपके ऊपर दबाव हो सकता है। जॉब में किसी तरह के बदलाव को लेकर विचार बनेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार का रूख सहयोगात्मक रहेगा। गरिष्ठ भोजन के सेवन से पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। आज पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का सेवन करें।
आज खास : त्रयोदशी प्रातः 07.49 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:23 बजे से
  सिंह राशि : अपनी तरक्की को लेकर थोड़े शिकायती हो सकते हैं। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आज खाली समय में कोई उपन्यास वेब सीरीज आदि में समय बिता सकते हैं। दिखावा करने की प्रवृत्ति के कारण लज्जित न होना पड़े, इसका ध्यान रखें। किसी गलती के कारण आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ायेंगे।
कन्या राशि : दाम्पत्य सम्बन्धों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनन्द और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं।
तुला राशि : आज आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम भी अवश्य मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिये। समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा।
वृश्चिक राशि : सामाजिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। इच्छित जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिजनों के लिये कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
आज खास : त्रयोदशी प्रातः 07.49 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:23 बजे से
धनु राशि : व्यर्थ के कार्यों में अपना समय खराब न करें। आज आप पुरानी किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज धन के मामले में आपको निराशा हांथ लग सकती है। वैवाहिक जीवन भी कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। आज आपको शान्त रहना चाहिये।
मकर राशि : पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा ताक-झांक न करें। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रसन्नता और सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में उत्तम परिणाम अर्जित कर सकते हैं। आज आप छुट्टी लेने का विचार कर सकते हैं।
कुम्भ राशि : अपनी इच्छा शक्ति के बल पर बिखरे हुये काम को बना लेंगे। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं। अपनी कार्यशैली को लेकर पुराने विचारों को छोड़कर नये विचारों को अपनायें। ग्रह स्थिति आपके लिये अनुकूल है। नया निवेश कर सकते हैं।
मीन राशि : साझेदारी वाले कार्यों के लिये समय उत्तम है। निजी कम्पनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से सम्भल कर रहना चाहिये। देव आराधना और विचार मनन को आप समय देंगे। ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। छोटे बच्चों के ऊपर अतिरिक्त ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

FROM AROUND THE WEB