आज खास : गुप्त नवरात्रि, प्रतिपदा 04:26 AM तक, राहु काल सुबह 09:16 बजे से
Jul 6, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 06/07/2024 सम्वत् : 2081 मास : आषाढ शुक्ल पक्ष तिथि : प्रतिपदा 04:26 AM तक उपरांत द्वितीया वार : शनिवार सूर्योदय : 05:50 AM सूर्यास्त : 07:32 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : पुनर्वसु 04:48 AM तक उपरांत पुष्य योग : व्याघात 02:47 AM तक, उसके बाद हर्षण योग करण : किस्तुघन 04:22 PM तक, बाद बव 04:26 AM तक, बाद बालव चन्द्रमा : आज 10:34 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा सूर्य : मिथुन राशि में रहेगा राहू काल : आज राहु काल का समय 09:16 AM - 10:58 AM है आज के त्यौहार एवं व्रत : गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 05:50 AM | 07:33 AM |
शुभ | 07:33 AM | 09:15 AM |
रोग | 09:15 AM | 10:58 AM |
उद्वेग | 10:58 AM | 12:41 PM |
चर | 12:41 PM | 02:24 PM |
लाभ | 02:24 PM | 04:07 PM |
अमृत | 04:07 PM | 05:49 PM |
काल | 05:49 PM | 07:32 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 07:32 PM | 08:50 PM |
उद्वेग | 08:49 PM | 10:07 PM |
शुभ | 10:07 PM | 11:24 PM |
अमृत | 11:24 PM | 12:41 AM* |
चर | 12:41 AM* | 01:58 AM* |
रोग | 01:58 AM* | 03:16 AM* |
काल | 03:16 AM* | 04:33 AM* |
लाभ | 04:33 AM* | 05:50 AM* |
वृषभ राशि : आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं ǀलेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें ǀआप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे ǀ
कर्क राशि :आपको थोडा सा अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए ,लेकिन आज आप ना तो कोई अच्छी सलाह और ना ही अपने मन की आवाज सुनना चाहते हैं ǀ आपका यह अड़ियल रवैया आपके लिये घर और कार्यस्थल दोनों ही जगह पर आपके लिए नुक्सान का कारण बनेगा ǀ इसका एक ही समाधान है कि आप अपना दिमाग खुला रखें और दूसरों की भी बातें सुनें ǀ

कन्या राशि : आज आप एडजस्ट करने के मूड में रहेंगे ǀआपकी लोगों से मिलकर और बातचीत के जरिये किसी समझौते पर पहुचने की कोशिश से आप सबको बहुत अच्छे लगेंगे ǀआप तुरंत किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे ǀ आप इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस तरह आपके आसपास और खुद को भी खूबसूरत बनाकर रखा जाए और सारे कार्यक्रम तय योजना के अनुसार अच्छे से पूरा हो जाए ǀ
तुला राशि : आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ
वृश्चिक राशि : आपके आसपास आपका ध्यान और समय बांटने वाली बहुत सी गतिविधियाँ चल रही हैǀछोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ ना करें ǀएकाग्र रहें,तभी आपको मुक्त ऊर्जा का प्रवाह अनुभव हो पायेगा ǀअगर आपको यह मिल गया तो आपकी जिन्दगी बन जायेगी ǀ घबराएं नहीं,ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें ǀसफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से मिलेगी |

धनु राशि : आज अपमनी दार्शनिकताओं तथा विचारों को किसी के साथ बाँट लेने का मौका देखें ,आपकी मुलाकात एक बेहतरीन व्यक्ति से हो सकती है ǀ इससे एक ख़ूबसूरत दोस्ती या अच्छी साझेदारी भी जन्म ले सकती है ǀ थोड़े से ध्यान से देखने से,आप अपने आसपास से बहुत सारी चीजें सीख पायेंगेऔर यह ज्ञान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा ǀआप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों ǀ
कुम्भ राशि : आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी ǀ आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं ǀ कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा ǀ आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है ǀ
मीन राशि : यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है ǀ