आज खास : षष्ठी 12:33 PM तक, राहू काल 11:00 AM से
Jul 12, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 12/07/2024 सम्वत् : 2081 मास : आषाढ माह के शुक्ल पक्ष तिथि : षष्ठी 12:33 PM तक उपरांत सप्तमी वार : शुक्रवार सूर्योदय : 05:49 AM सूर्यास्त : 07:35 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 04:08 PM तक उपरांत हस्त योग : परिघ योग 05:14 AM तक, उसके बाद शिव योग करण :तैतिल 12:33 PM तक, बाद गर 01:50 AM तक, बाद वणिज चन्द्रमा : कन्या राशि पर संचार करेगा सूर्य : मिथुन राशि में रहेगा राहू काल : राहु 11:00 AM से 12:42 PM तक है
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| चर | 05:51 AM | 07:35 AM |
| लाभ | 07:35 AM | 09:17 AM |
| अमृत | 09:17 AM | 11:00 AM |
| काल | 11:00 AM | 12:42 PM |
| शुभ | 12:42 PM | 02:24 PM |
| रोग | 02:24 PM | 04:06 PM |
| उद्वेग | 04:06 PM | 05:49 PM |
| चर | 05:49 PM | 07:31 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| रोग | 07:31 PM | 08:49 PM |
| काल | 08:49 PM | 10:07 PM |
| लाभ | 10:07 PM | 11:24 PM |
| उद्वेग | 11:24 PM | 12:42 AM* |
| शुभ | 12:42 AM* | 02:00 AM* |
| अमृत | 02:00 AM* | 03:17 AM* |
| चर | 03:17 AM* | 04:35 AM* |
| रोग | 04:35 AM* | 05:53 AM* |
वृषभ राशि : अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें ǀ इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है ǀ
कर्क राशि :आज आपको ईमानदारी से काम लेना हैǀ आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो ǀ आप इन नीरस रूटीन कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं लेकिन एक बार आप इन्हें शुरू कर दें तो बहुत जल्दी पूरा भी कर लेंगे ǀ
कन्या राशि : आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा ǀआपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है ǀ
तुला राशि : आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे ǀ
वृश्चिक राशि : अपने वादों का सम्मान करें ǀ आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा ǀ आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी ǀ आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है ǀ
धनु राशि : आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है ǀ
कुम्भ राशि : गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो ǀ लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी ǀअप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है ǀ
मीन राशि : इस समय आपको जीवन में दो ही विकल्प मिलेंगे और दोनों में से किसी एक को भी छोड़ना आपके लिए समान दर्दनाक होगा ǀ आपको अब अपने दिल की सुननी चाहिए ǀ अपने खाली समय में अपने लक्ष्यों की सूची बनाएं.लेकिन उनकी प्राथमिकताएं भी तय करें ǀ आपकी महत्वकाक्षाएं बढ़ गई हैं और आप उन्हें जितनी जल्दी हो सके,पूरे कर लेना चाहते हैं ǀ

