Movie prime

आज खास : दशमी 08:34 PM तक, राहु काल दोपहर 04:06 बजे से

 

आज का पंचांग

दिनांक : 16/07/2024 सम्वत् : 2081 मास : आषाढ माह के शुक्ल पक्ष तिथि : दशमी 08:34 PM तक उपरांत एकादशी वार : मंगलवार सूर्योदय : 05:54 AM सूर्यास्त :  07:31 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : विशाखा 02:13 AM तक उपरांत अनुराधा योग : साध्य 07:18 AM तक, उसके बाद शुभ योग करण : तैतिल 08:02 AM तक, बाद गर 08:34 PM तक, बाद वणि चन्द्रमा :  07:52 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा सूर्य : मिथुन राशि में रहेगा राहू काल : राहु 04:06 PM से 05:48 PM आज खास : दशमी 08:34 PM तक, राहु काल दोपहर 04:06 बजे से
दिन का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
   रोग  05:55 AM  07:37 AM
  उद्वेग  07:37 AM  09:19 AM
   चर  09:19 AM  11:00 AM
   लाभ  11:00 AM  12:42 PM
  अमृत  12:42 PM  02:24 PM
  काल  02:24 PM  04:06 PM
  शुभ  04:06 PM  05:48 PM
   रोग  05:48 PM  07:30 PM
         रात का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  काल  07:31 PM  08:48 PM
  लाभ  08:48 PM  10:06 PM
 उद्वेग  10:06 PM  11:24 PM
  शुभ  11:24 PM  12:43 AM*
अमृत  12:43 AM*  02:01 AM*
 चर  02:01 AM*  03:19 AM*
 रोग  03:19 AM*  04:37 AM*
    चर  04:37 AM*  05:55 AM*
* अगला दिन
आज खास : दशमी 08:34 PM तक, राहु काल दोपहर 04:06 बजे से मेष राशि : आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा ǀ
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है,आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा ǀ आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध चीज खरीदना चाहेंगे ǀ बस इतना ध्यान रखें कि सारा पैसा खर्च न करके कुछ बचत भी कर लें ǀ आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बहुत ख़ास पल गुजारेंगे जिन्हें आप हमेशा याद रखेंगे ǀ
मिथुन राशि : ऐसे अवसरों को पकड़ने की कोशिश करें जो आपको सोचने और उसे अपने तरीके से दुबारा पेश करने का मौका दें ǀ आप इसे उत्साह के साथ कर भी पायेंगे और आपको आनंद भी आएगा ǀ घर में कुछ बदलाव होने ही हैं ,शायद आप अधिक एकाग्रता और अधिक बेह्तर अवसरों के लिए किसी नईं जगह जाना चाहते हैं ǀ
कर्क राशि : कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन हैǀलेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे ǀ
आज खास : दशमी 08:34 PM तक, राहु काल दोपहर 04:06 बजे से
  सिंह राशि : आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं ǀटकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है ǀलेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे ǀआप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा ǀ
कन्या राशि : आपकी वर्तमान जिंदगी में काफी उतार चढाव आ रहे हैं ǀलेकिन आपको उनसे जल्दी ही छुटकारा मिलने वाला है ǀ अपना नजरिया हमेशा की तरह सकारात्मक बनाये रखें,स्थिति जल्दी ही बेहतर होगी ǀ लोग आपसे सहायता मांगेंगे और आप उनकी सहायता में व्यस्त होकर अपनी चिंताएं भूल जायेंगें ǀ
तुला राशि : आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है ǀ आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी ǀ
वृश्चिक राशि :आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे ǀ
आज खास : दशमी 08:34 PM तक, राहु काल दोपहर 04:06 बजे से
धनु राशि : आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा ǀ
मकर राशि :दिन की शुरुआत उलझन से होगी ǀ आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा ǀ आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा ǀ
कुम्भ राशि : आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं ǀहालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा ǀ आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को ख़ुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं ǀजहां तक दूसरों के बारे में आपकी राय का सवाल है ,अपने ऊपर थोडा सा नियंत्रण रखें क्योकि आपके कार्यकलापों को गलत भी समझा जा सकता है ǀ
मीन राशि :कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा ǀ आज खास : दशमी 08:34 PM तक, राहु काल दोपहर 04:06 बजे से