आज खास :दशमी तिथि शाम 04:45 बजे तक, राहू काल शाम 04:03 बजे से
Jul 30, 2024, 06:20 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 30/07/2024 सम्वत् : 2081 मास : श्रावण कृष्ण पक्ष तिथि : आज दशमी तिथि 04:45 PM तक उपरांत एकादशी वार : मंगलवार सूर्योदय : 06:02 AM सूर्यास्त : 07:23 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:30 PM तक रहेगा नक्षत्र : कृत्तिका 10:23 AM तक उपरांत रोहिणी योग : वृद्धि योग 03:55 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग करण :विष्टि 04:45 PM तक, बाद बव 04:18 AM तक, बाद बालव चन्द्रमा : वृषभ राशि पर संचार करेगा सूर्य : कर्क राशि में रहेगा राहू काल : आज राहु काल का समय 04:03 PM - 05:43 PM है
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 06:02 AM | 07:42 AM |
उद्वेग | 07:42 AM | 09:22 AM |
चर | 09:22 AM | 11:02 AM |
लाभ | 11:02 AM | 12:43 PM |
अमृत | 12:43 PM | 02:23 PM |
काल | 02:23 PM | 04:03 PM |
शुभ | 04:03 PM | 05:43 PM |
रोग | 05:43 PM | 07:24 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 07:24 PM | 08:44 PM |
लाभ | 08:44 PM | 10:03 PM |
उद्वेग | 10:04 PM | 11:23 PM |
शुभ | 11:23 PM | 12:43 AM* |
अमृत | 12:43 AM* | 02:03 AM* |
चर | 02:03 AM* | 03:23 AM* |
रोग | 03:23 AM* | 04:42 AM* |
काल | 04:42 AM* | 06:02 AM* |

वृषभ राशि :रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा ǀ किसी भी तरह के विवाद से बचें .आपका स्पष्टीकरण मुद्दों को जटिल ही करेगा ǀआप कुछ नया सीखना चाहते हैं,इससे आपको औरो के मुकाबले तरजीह मिलेगी,चाहे आप केवल साधारण रूप से गिटार ही सीखें ǀ
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं ǀ इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे ǀ

सिंह राशि : आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे ǀ
कन्या राशि : आज आपके हर एक काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी ǀ कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाली बाधाएं आज आसानी से पार हो जाएंगी ǀ आपकी संवाद कुशलता अब पहले से बेहतर है और आप लोगों को इसके चलते विश्वास में लेकर अपनी बात समझा पायेंगे ǀदिन किसी मुश्किल परियोजना पर काम करने के लिए भी उपयुक्त है ǀ
तुला राशि : आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ
वृश्चिक राशि : आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं ǀअब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है ǀ आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए ǀ नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे ǀ

धनु राशि : इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी ।
कुम्भ राशि :आपने किसी परियोजना में अपना काफी समय और प्रयास लगाये हैं और आपको अब इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा ǀ दूरदृष्टि के साथ साथ आपके दृढ संकल्प और प्रयास भी रंग लाये हैं ǀ आप कुछ नए बदलाव करना चाह रहे हैं ,लेकिन वित्तीय बाधाएं हैं ǀ आज आप सीमित साधनों से ही इन कामों को पूरा करने के सृजनात्मक तरीके खोज लेंगे ǀ
मीन राशि : आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा ǀ आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं ,आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है ǀ अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें,आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है ǀ
