आज खास : सप्तमी तिथि 07:55 AM तक, राहू काल सुबह 7:47 बजे से
Aug 12, 2024, 06:21 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 12/08/2024 सम्वत् : 2081 मास : श्रावण शुक्ल पक्ष तिथि : सप्तमी तिथि 07:55 AM तक उपरांत अष्टमी वार : सोमवार सूर्योदय : 06:09 AM सूर्यास्त : 07:13 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:08 PM तक रहेगा नक्षत्र : स्वाति 08:33 AM तक उपरांत विशाखा योग : शुक्ल 04:25 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग करण : वणिज 07:55 AM तक, बाद विष्टि 08:48 PM तक, बाद बव चन्द्रमा : 04:15 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा सूर्य : कर्क राशि में रहेगा राहू काल : आज सुबह 7:47 बजे से सुबह 9:25 बजे तक रहेगा
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 06:09 AM | 07:47 AM |
काल | 07:47 AM | 09:25 AM |
शुभ | 09:25 AM | 11:03 AM |
रोग | 11:03 AM | 12:41 PM |
उद्वेग | 12:41 PM | 02:19 PM |
चर | 02:19 PM | 03:57 PM |
लाभ | 03:57 PM | 05:35 PM |
अमृत | 05:35 PM | 07:13 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 07:13 PM | 08:35 PM |
रोग | 08:35 PM | 09:57 PM |
काल | 09:57 PM | 11:19 PM |
लाभ | 11:19 PM | 12:41 AM* |
उद्वेग | 12:41 AM* | 02:03 AM* |
शुभ | 02:03 AM* | 03:26 AM* |
अमृत | 03:26 AM* | 04:48 AM* |
चर | 04:48 AM* | 06:10 AM* |

वृषभ राशि : आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे ǀसमस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी ǀकोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा ǀकार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा ǀअतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें
कर्क राशि : दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी ǀ आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी ǀ सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं ǀ आपको अच्छा लगेगा ǀ आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं

कन्या राशि : आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं ,अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें ǀइससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे ǀदिल की ना सुनें ,अपने दिमाग की सुनें ǀतर्कशक्ति से काम लें ǀअपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें ǀनिवेश के लिए अच्छा दिन है ǀअधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें,राहत मिलेगी
तुला राशि : आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं ǀहालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा ǀ जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी
वृश्चिक राशि : आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है

धनु राशि : आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ
कुम्भ राशि :आप आज आसानी से सब काम करके जीवन के स्कोप को बड़ा कर सकते हैं ǀ अपनी एकाग्रता बनाएं रखें और अपनी सारी ऊर्जा उसमें लगा दें,ऐसा कुछ भी किसी को न कह बैठें,जो आपको भावनात्मक उलझन में फंसा दें ǀ बिजनेस का विस्तार हो सकता है या पहले से खुले आउटलेट्स को नया रूप दे सकते हैं ǀ
मीन राशि : आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं
