आज खास : आश्लेषा नक्षत्र सुबह 11:16 बजे से, राहु काल दोपहर 03:22 बजे तक, सूर्य मकर राशि में
Jan 16, 2025, 06:50 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 16/01/2025 सम्वत् : 2081 मास : माघ - कृष्ण पक्ष ति थि : तृतीया तिथि 17 जनवरी 04:06 AM तक उपरांत चतुर्थी वार : गुरुवार सूर्योदय : 07:33 AM सूर्यास्त : 05:59 PM ऋतु : शिशिर अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : आश्लेषा 11:16 AM तक उपरांत मघा योग : आयुष्मान 01:05 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग करण : वणिज 03:39 PM तक, बाद विष्टि 04:06 AM तक, बाद बव चन्द्रमा : 11:16 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा सूर्य : 08:55 AM तक धनु राशि में, तत्पश्चात मकर राशि में प्रवेश करेगा राहु काल : 02:04 PM से 03:22 PM तक अभिजीत मुहूर्त : 12:25 PM – 01:07 PM
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
शुभ | 07:33 AM | 08:51 AM |
रोग | 08:51 AM | 10:09 AM |
उद्वेग | 10:09 AM | 11:28 AM |
चर | 11:28 AM | 12:46 PM |
लाभ | 12:46 PM | 02:04 PM |
अमृत | 02:04 PM | 03:22 PM |
काल | 03:22 PM | 16:41 PM |
शुभ | 16:41 PM | 05:59 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 05:59 PM | 07:41 PM |
चर | 07:41 PM | 09:22 PM |
रोग | 09:22 PM | 11:04 PM |
काल | 11:04 PM | 12:46 AM* |
लाभ | 12:46 AM* | 02:28 AM* |
उद्बेग | 02:28 AM* | 04:09 AM* |
शुभ | 04:09 AM* | 05:51 AM* |
अमृत | 05:51 AM* | 07:33 AM* |

मेष राशि : आज आपकी किस्मत चमकने का दिन हैǀ सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है ǀआज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा ǀ फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा ǀ स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी। वृषभ राशि : आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे ǀआप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है ,बहुत बड़ी पार्टी ना रखें ǀछुट्टी का दिन शांति से बिताएं ǀ अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी ।राशिफल
मिथुन राशि : गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है ǀ आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं ǀजो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें ǀआप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें।
कर्क राशि : पिछले कुछ समय से आप जिस असंतुष्टि के दौर से गुजर रहे हैं,अंतत अब उससे बाहर आ पायेंगे ǀ आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपने जीवन में अपना उत्कृष्ट प्राप्त कर लिया है और अब अपने सपने पूरे करने के लिए भी कोशिश कर सकते हैं ǀ आप यह भी समझ पायेंगे कि अपने काम और अपनी सेहत दोनों को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करने जरूरी हैं।

तुला राशि : आपकी प्रवृतियाँ आज काफी सक्रिय रहेंगी और आपको उनकी सुनकर ही आज आगे बढ़ाना चाहिएǀ यहां तक की अगर आपके आसपास हर किसी की राय अलग है तो भी आप उनकी ना सुनकर अपने ही मन की सुनें ǀआपके लिए शायद अभी यह कर पाना काफी मुश्किल होगा लेकिन आपको इसका लाभ मिलेगा ǀ आपको अपनी आँखें और कान खुले रखकर अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को पकड़ना है।
वृश्चिक राशि : आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं ǀ आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे ǀआज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता ǀइसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं,सफलता आपके कदम चूमेगी
धनु राशि : आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है ,लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें ǀदरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे ǀइन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगेǀ
कुम्भ राशि : वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं
मीन राशि : आज चलते हुए सावधान रहें ǀ हलकी खरोचें आ सकती हैं ǀ न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं ǀ आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा ǀ सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं