आज खास : पूर्णिमा तिथि 11:55 PM तक, राहू काल सुबह 07:50 बजे से
Aug 19, 2024, 06:46 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 19/08/2024 सम्वत् : 2081 मास : श्रावण शुक्ल पक्ष तिथि : पूर्णिमा तिथि 11:55 PM तक उपरांत प्रतिपदा वार : सोमवार सूर्योदय : 06:12 सूर्यास्त : 07:08 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : श्रवण 08:10 AM तक उपरांत धनिष्ठा 05:45 AM तक उपरांत शतभिषा योग : शोभन 12:47 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग करण : करण विष्टि 01:32 PM तक, बाद बव 11:55 PM तक, बाद बालव चन्द्रमा : 06:59 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा सूर्य : कर्क राशि में रहेगा राहू काल : आज राहु 07:50 AM से 09:26 AM
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| अमृत | 06:12 AM | 07:49 AM |
| काल | 07:49 AM | 09:26 AM |
| शुभ | 09:26 AM | 11:03 AM |
| रोग | 11:03 AM | 12:40 PM |
| उद्वेग | 12:40 PM | 02:16 PM |
| चर | 02:16 PM | 03:53 PM |
| लाभ | 03:53 PM | 05:30 PM |
| अमृत | 05:30 PM | 07:07 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| चर | 07:07 PM | 08:30 PM |
| रोग | 08:30 PM | 09:53 PM |
| काल | 09:53 PM | 11:17 PM |
| लाभ | 11:17 PM | 12:40 AM* |
| उद्वेग | 12:40 AM* | 02:03 AM* |
| शुभ | 02:03 AM* | 03:26 AM* |
| उद्वे | 03:26 AM* | 04:50 AM* |
| अमृत | 04:50 AM* | 06:13 AM* |
मेष राशि : आज फैसला लेने का दिन है ǀआप पिछले सप्ताह से कई चीजों के बारे में चिंता कर रहें हैं ǀआज कोई ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है जो शुरू में काफी कठोर लगे ǀ लेकिन आपको इस बारे में अपने दिल की सुननी चाहिए ǀ ये सोचना है कि अब मुझे क्या करना चाहिए? ये नही कि मुझे क्या करना होगा?अपने दिल की बात सुनें,इससे आपको लाभ होगा वृषभ राशि : आज आपकी किस्मत आपके साथ है ǀ आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे ǀ सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें ǀ आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा ǀ खुश रहें और अपनों के साथ ख़ुशी बाँटें ǀ आज कोई दोस्त मिल सकता है ǀ दिन कुल मिलाकर मजेदार रहेगा
कर्क राशि : एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें ǀ ऑफिस में नयी पहचान बनेगी ǀ कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा ǀ काम कम रहेगा ǀआप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे
कन्या राशि : आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं ǀ आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं ǀ इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा ǀ आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे
तुला राशि : आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है
वृश्चिक राशि : आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं
धनु राशि : आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है ǀ
कुम्भ राशि :आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं ǀ सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा ǀ आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे ǀ नयी सोच से समृद्धि हासिल होगी
मीन राशि : इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी

