आज खास : अमावस्या तिथि 07:25 AM तक, राहू काल दोपहर 03:43 बजे से
Sep 3, 2024, 07:36 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 03/09/2024 सम्वत् : 2081 मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष तिथि : अमावस्या तिथि 07:25 AM तक उपरांत प्रतिपदा वार : मंगलवार सूर्योदय : 06:20 AM सूर्यास्त : 06:52 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 03:10 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी योग : सिद्ध 07:05 PM तक, उसके बाद साध्य योग करण : नाग 07:25 AM तक, बाद किस्तुघन 08:34 PM तक, बाद बव चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा सूर्य : सिंह राशि में रहेगा राहू काल : आज दोपहर 03:43 बजे से दोपहर 05:17 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त : 12:11 PM – 01:01 PM
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 06:20 AM | 07:54 AM |
उद्वेग | 07:54 AM | 09:28 AM |
चर | 09:28 AM | 11:02 AM |
लाभ | 11:02 AM | 12:35 PM |
अमृत | 12:35 PM | 02:09 PM |
काल | 02:09 PM | 03:43 PM |
शुभ | 03:43 PM | 05:17 PM |
रोग | 05:17 PM | 18:51 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 18:51 PM | 08:17 PM |
लाभ | 08:17 PM | 09:43 PM |
उद्वेग | 09:43 PM | 11:10 PM |
शुभ | 11:10 PM | 12:36 AM* |
अमृत | 12:36 AM* | 02:02 AM* |
चर | 02:02 AM* | 03:28 AM* |
रोग | 03:28 AM* | 04:54 AM* |
काल | 04:54 AM* | 06:20 AM* |

वृषभ राशि : पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा ǀ कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे,लेकिन चिंता ना करें,यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे
कर्क राशि : एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें ǀ ऑफिस में नयी पहचान बनेगी ǀ कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा ǀ काम कम रहेगा ǀआप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे

कन्या राशि : आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है ǀ
तुला राशि : आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं ǀ इन सबके चक्कर में आपको कम समय मिल पायेगा और आप इन सबमे फंसा हुआ सा अनुभव करेंगे ǀइसके अलावा ,आज आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा जो कुछ अलग सी दिखाई दे रही हैं ǀआप आज अपनी परेशानी के चलते कुछ ऐसा कह या कर सकते हैं जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है
वृश्चिक राशि : आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेगी ǀ आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं ǀ सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स पढ़ें या किसी कुशल आदमी से मार्गदर्शन ले लें ǀ हालाँकि इन सबके चक्कर में उनकी भी उपेक्षा ना करें जो लम्बे समय से आपके ध्यान और समय की प्रतीक्षा में हैं

धनु राशि : आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे
कुम्भ राशि : इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं ǀजिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं ,विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे ǀ साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है
मीन राशि : आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है ǀइससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं ǀइसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं ǀ खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे