आज खास : दशमी रात्रि 10.30 बजे तक, राहु काल सुबह 10:59 बजे से
Sep 13, 2024, 06:30 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 13/09/2024 सम्वत् : 2081 मास : भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि : दशमी रात्रि 10.30 बजे तक पश्चात् एकादशी वार : शुक्रवार सूर्योदय : 06:21 AM सूर्यास्त : 06:44 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन दिनमान : 12/22/36 घंटे नक्षत्र : पूर्वाषाढा रात 09.35 बजे तक पश्चात् उत्तराषाढा योग : सौभाग्य रात 08.48 बजे तक पश्चात् शोभन करण : तैतिल दिन में 11.07 बजे तक पश्चात् गर रात्रि 10.30 बजे तक पश्चात् वणिज चन्द्रमा : आज धनु राशि में 03:24 AM बजे तक रहेगा पश्चात् मकर राशि में रहेगा सूर्य : सिंह राशि पर संचार करेगा राहु काल : आज सुबह 10:59 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा शिववास : सभा में रात 10.30 बजे तक पश्चात् क्रीड़ा में दिशा शूल : पश्चिम दिशा में अभिजीत मुहूर्त : 12:08 PM – 12:57 PM
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| चर | 06:25 AM | 07:57 AM |
| लाभ | 07:57 AM | 09:28 AM |
| अमृत | 09:28 AM | 11:00 AM |
| काल | 11:00 AM | 12:32 PM |
| शुभ | 12:32 PM | 02:04 PM |
| रोग | 02:04 PM | 03:36 PM |
| उद्वेग | 03:36 PM | 05:08 PM |
| चर | 05:08 PM | 18:39 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| रोग | 18:39 PM | 08:08 PM |
| काल | 08:08 PM | 09:36 PM |
| लाभ | 09:36 PM | 11:04 PM |
| उद्वेग | 11:04 PM | 12:32 AM* |
| शुभ | 12:32 AM* | 02:00 AM* |
| अमृत | 02:00 AM* | 03:29 AM* |
| चर | 03:29 AM* | 04:57 AM* |
| रोग | 04:57 AM* | 06:25 AM* |
मेष राशि : आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा वृषभ राशि : छोटी छोटी परेशानियां और असहमतियां दिन भर सामने आती रहेंगी ǀआपको इन छोटी छोटी बातों की उपेक्षा कर देनी है,नही तो आप अपनी मानसिक शांति को नष्ट कर लेंगे ǀ अपनी समस्याएँ किसी के साथ बांटने की कोशिश करें,आपको अच्छा अनुभव होगा ǀ एकांत की गतिविधियाँ आज बहुत अच्छी रहेंगी
कर्क राशि : आज चलते हुए सावधान रहें ǀ हलकी खरोचें आ सकती हैं ǀ न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं ǀ आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा ǀ सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं
कन्या राशि : काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा ǀअपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें ǀअपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें ǀ महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें
तुला राशि : आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे ǀ अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं ǀ अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे ǀकिसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा ǀ बोलते हुए सावधान रहें ǀकिसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है ǀ कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा
वृश्चिक राशि : अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं ǀ उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें ǀ सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा ǀ ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें
धनु राशि : आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ
कुम्भ राशि : आज आप हर किसी पर विश्वास करने के मूड में रहेंगे ǀ इसका नुक्सान यह है की आप किसी ऐसे आदमी के साथ भी अपनी बाते साझी कर सकते हैं जो दिल से आपका भला नही चाहता ǀ इसीलिए पहले इस आदमियो के बारे सही से छानबीन कर लें ǀ अगर आप पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या घर पर किसी की बातो से असहमत हैं तो आज दोस्ती का हाथ बढाने के लिए अच्छा समय है
मीन राशि : आज आप खुद को अधिक समर्पित अनुभव करेंगे और सारा लंबित काम निपटा लेंगे ǀये सारा काम ख़त्म करके आपको एक तरह की संतुष्टि मिलेगी जिसे आपके अन्य करीबी भी नोट करेंगे ǀ इसका नतीजा यह होगा की आपको घर और कार्यस्थल ,दोनों ही जगह अधिक सराहना मिलेगी

