आज खास : द्वादशी तिथि शाम 06:12 बजे तक, राहु काल शाम 05:06 बजे से
Sep 15, 2024, 07:54 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 15/09/2024 सम्वत् : 2081 मास : भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि : द्वादशी तिथि 06:12 PM तक उपरांत त्रयोदशी वार : रविवार सूर्योदय : 06:26 AM सूर्यास्त : 06:37 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन

दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
उद्वेग | 06:26 AM | 07:57 AM |
चर | 07:57 AM | 09:28 AM |
लाभ | 09:28 AM | 11:00 AM |
अमृत | 11:00 AM | 12:31 PM |
काल | 12:31 PM | 02:03 PM |
शुभ | 02:03 PM | 03:34 PM |
रोग | 03:34 PM | 05:06 PM |
उद्वेग | 05:06 PM | 18:37 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
शुभ | 18:37 PM | 08:06 PM |
अमृत | 08:06 PM | 09:34 PM |
चर | 09:34 PM | 11:03 PM |
रोग | 11:03 PM | 12:32 AM* |
काल | 12:32 AM* | 02:00 AM* |
लाभ | 02:00 AM* | 03:29 AM* |
उद्वेग | 03:29 AM* | 04:57 AM* |
शुभ | 04:57 AM* | 06:26 AM* |

वृषभ राशि : आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है ǀ परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है ǀआपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा ǀपुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते
कर्क राशि : आप आज अनजाने तथ्यों के साथ सहज महसूस नही करेंगे ǀइसलिए आप प्रयोग ना करते हुए जानी –पहचानी राहों पर ही आगे बढने की कोशिश करेंगे ǀ आपके सामने नए अवसर आयेंगे ,लेकिन आप उनमे से भी उसी को चुनेंगे जिससे आप भली-भांति परिचित हैं ǀ इस समय का उपयोग अपना पिछला बचा हुआ काम निपटाने के लिए करें

कन्या राशि : इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं ǀआपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें ǀ अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है ǀ अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है

तुला राशि : अपने वादों का सम्मान करें ǀ आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा ǀ आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी ǀ आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है ǀ
वृश्चिक राशि : आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है ǀ आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी

धनु राशि : सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे ǀइसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है ǀआपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं ǀइसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है ǀ आज आराम करें
कुम्भ राशि : आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है ǀआप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है ǀआपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें
मीन राशि : इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी
