Movie prime

आज खास : द्वितीया 12:40 AM तक, राहु काल दोपहर 02:01 बजे से

 

आज का पंचांग

दिनांक : 19/09/2024 सम्वत् : 2081 मास : कृष्ण पक्ष तिथि : द्वितीया 12:40 AM तक उपरांत तृतीया वार : गुरुवार सूर्योदय : 06:24 AM सूर्यास्त :  06:37 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन दिनमान : 12/12/43 घंटे अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक आज खास : द्वितीया 12:40 AM तक, राहु काल दोपहर 02:01 बजे से नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 08:04 AM तक उपरांत रेवती 05:15 AM तक उपरांत अश्विनी योग : वृद्धि 07:18 PM तक, उसके बाद ध्रुव करण : तैतिल 02:28 PM तक, बाद गर 12:40 AM तक, बाद वणिज चन्द्रमा : 05:15 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा राहु काल : आज दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:31 बजे तक रहेगा दिशा शूल : दक्षिण दिशा में आज का व्रत एवं त्योहार : द्वितीया का श्राद्ध शिववास : सभा में 12:39 बजे तक, उसके बाद शमसान में आज खास : द्वितीया 12:40 AM तक, राहु काल दोपहर 02:01 बजे से
दिन का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
शुभ  06:27 AM  07:58 AM
रोग  07:58 AM  09:29 AM
उद्वेग  09:29 AM 10:59 AM
चर 10:59 AM  12:30 PM
लाभ  12:30 PM  02:01 PM
अमृत  02:01 PM  03:31 PM
काल 03:31 PM  05:02 PM
शुभ  05:02 PM  18:32 PM
         रात का चौघड़िया  :
 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत 18:32 PM  08:02 PM
चर  08:03 2 PM  09:31 PM
रोग  09:31 PM  11:01 PM
काल  11:01 PM  12:30 AM*
लाभ 12:30 AM*  02:00 AM*
उद्वेग  02:00 AM*  03:29 AM*
शुभ  03:29 AM*  04:58 AM*
अमृत  04:58 AM*  06:28 AM*
* अगला दिन
आज खास : द्वितीया 12:40 AM तक, राहु काल दोपहर 02:01 बजे से मेष राशि : अगर आप अपना समय और ऊर्जा गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा देने में लगायेंगे तो आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी ǀअपना कुछ सामन किसी जरूरतमंद को दे दें ǀआपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है ,आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं ǀ आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी कर लेते हैं और सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी है
वृषभ राशि : दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी ǀ लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें ǀहारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं ǀ आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा ǀसमस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें
मिथुन राशि : आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आज आपको इसके लिए कई अच्छी संस्थाओं से प्रस्ताव भी मिलेंगे ǀ छात्रवृति भी मिल सकती है ǀ कोई आपका फायदा उठाने की ताक में है, प्रारम्भिक व्यवस्था करते हुए और सूचनाएं एकत्र करने में सावधान रहें
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀआप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं ,या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं,को भी शुरू कर सकते हैं ǀआज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी ǀ अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें ǀखरीदारी में विशेष आनंद आएगा
आज खास : द्वितीया 12:40 AM तक, राहु काल दोपहर 02:01 बजे से
सिंह राशि : दिन की शुरुआत उलझन से होगी ǀ आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा ǀ आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा
कन्या राशि : आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें
आज खास : द्वितीया 12:40 AM तक, राहु काल दोपहर 02:01 बजे से
तुला राशि : आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते ǀ हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगीǀ
वृश्चिक राशि : अगर आप आज रसोईघर में बनने वाले खाने के बारे में सोच रहे हैं तो बिलकुल सही सोच रहे हैंǀआज आपको कोई विशेष पकवान खाने को मिल सकता हैǀअपनी सेहत का ध्यान रखें और साफ़ सफाई बनाये रखें ǀआपके मित्र के को हुई ग़लतफ़हमी आज दूर हो सकती है ǀअप्रत्याशित श्रोतों से आय होने की भी संभावना है
आज खास : द्वितीया 12:40 AM तक, राहु काल दोपहर 02:01 बजे से
धनु राशि : पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा ǀ कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे,लेकिन चिंता ना करें,यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे
मकर राशि : आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है ǀ अपनी सामजिक,वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें ǀआपके परिजनों ,दोस्तों और सहकर्मियों ,सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं ǀ आज अपने शब्दों और कामों,दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे
कुम्भ राशि : नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें ǀ ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो ǀ शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें ǀ कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें
मीन राशि : आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ
आज खास : द्वितीया 12:40 AM तक, राहु काल दोपहर 02:01 बजे से